ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत
भिलाई

शादी समारोह में चोरी: दूल्हे की मां के पर्स से 2 लाख के जेवर और नगदी पार

भिलाई।  दुर्ग जिले में एक शादी कार्यक्रम में दूल्हे की मां का पर्स चोरी हाे गया। बताया जा रहा कि इस पर्स में 75 हजार रुपए नगदी समेत दो लाख रुपए के सोने के गहने थे।

यह मामला अंजोरा स्थित मैरी गोल्ड रिसॉर्ट का है। प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी है।

पुलिस ने बताया कि सिंधी कॉलोनी कंवर नगर दुर्ग निवासी प्रेम खत्री (27 वर्ष) ने चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। प्रार्थी ने बताया कि वह इंदिरा मार्केट में किराना दुकान का संचालक है। उसके बड़े भाई प्रीतम खत्री का अंजोरा स्थित मैरी गोल्ड रिसॉर्ट में शादी कार्यक्रम था।

उस दौरान उसकी मां पूजा खत्री स्टेज के सामने कुर्सी पर बैठी थी। पर्स को अपने पास बगल में रखी थी। पर्स में सोने का मंगलसुत्र, सोने की अंगूठी समेत 75 हजार रुपए नकद थे|

कार्यक्रम में व्यस्त होने की वजह से उसकी मां की नजर पर्स से हट गई। थोड़ी देर बाद देखा तो मौके से पर्स गायब था। कार्यक्रम स्थल पर तलाश करने बाद भी कोई सुराग नहीं लगा।

अगले दिन पुलिस चौकी में चोरी की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button