ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
दुर्ग

पुरूष नसबंदी पखवाड़ा 21 नवम्बर से 4 दिसम्बर तक

दुर्ग | ’’छोटा परिवार खुशहाल परिवार’’ के संदेश को जिला दुर्ग के लोग साकार कर रहे है। परिवार नियोजन में पुरूष भागीदारी को बढ़ावा देने के लिये प्रति वर्ष पुरूष नसबंदी पखवाड़ा मनाया जा रहा है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज दानी के मार्गदर्शन में यह पखवाड़ा दो चरणों में आयोजित किया जा रहा है। पहला चरण मोबिलाईजेशन एवं द्वितीय चरण सेवा वितरण के रूप में मनाया जा रहा है।

इस बार पुरूष नसबंदी पखवाड़े को ‘‘आज ही शुरूवात करे, पति-पत्नी मिलकर परिवार नियोजन की बात करें ’’ की थीम पर मनाया जा रहा है।

पुरूष नसबंदी पखवाड़ा का जिला स्तरीय उद्घाटन शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र धमधा नाका में किया गया। समारोह के दौरान जिला नोडल अधिकारी डॉ. दिव्या वास्तव के द्वारा परिवार नियोजन के स्थायी एवं अस्थायी साधनों के विषय में जानकारी दी गई।

समारोह के दौरान पूर्व में नसबंदी कराये हुये हितग्राहियों को सम्मानित कर उनके द्वारा अपना अनुभव साझा किया गया।

जिला सलाहकार परिवार कल्याण कार्यक्रम  शोभिका गजपाल ने क्विज प्रतियोगिता के माध्यम से परिवार नियोजन के महत्व के बारे में जानकारी दी एवं बताया कि पुरूष नसबंदी के पश्चात् हितग्राही के खाते में प्रोत्साहन राशि के रूप में 03 हजार रूपए एवं प्रेरक को 300 रूपए दिये जाते है।

जिला दुर्ग में पखवाड़े के दौरान जिला चिकित्सालय दुर्ग, समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पुरूष नसबंदी ऑपरेशन की सुविधा प्रदान की जायेगी। जिले में उपलब्ध सर्जन डॉ ऐ.के. सान्याल एवं डॉ. वाय.के. शर्मा के द्वारा पुरूष नसबंदी की सेवा प्रदाय की जायेगी।

पुरूष नसबंदी सरल, सुरक्षित और आसान विधि है, इसलिए योग्य और इच्छुक लाभार्थी आगे आकर इस विधि का चुनाव करें और लाभ उठायें।

समारोह के दौरान मेडिकल ऑफिसर डॉ. बी. जाफरीन, डॉ. निशा खरे, शहरी कार्यक्रम प्रबंधक  विवेक मिंज, बीईटीओ  रीता रानी, सुपरवाईजर एवं अन्य स्वास्थ्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button