ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
रायपुर

छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड अध्यक्ष को जान से मारने की धमकी: डॉक्टर सलीम ने की थाने में शिकायत, पाकिस्तान-अफगानिस्तान से आए कॉल

रायपुर। छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉक्टर सलीम राज को जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी भरे कॉल जम्मू-कश्मीर और केरल के अलावा पाकिस्तान और अफगानिस्तान से आ रहे हैं।

अलग-अलग नंबरों से आ रहे कॉल में वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष को जान से मारने की धमकी दी जा रही है।

इस मामले में अब वक्फ बोर्ड अध्यक्ष ने थाने में शिकायत दर्ज की है। इस मामले में सलीम राज ने आजाद चौक थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज करायी है।

धमकी मिलने के बाद वफ्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने कहा कि वफ्फ बोर्ड के आदेश के बाद लगातार ये धमकियां मिल रही है। विदेशी नंबरों से भी धमकियां मिली है।

धमकी में कहा जा रहा है ऊपर नीचे से 6 इंच छोटा कर देंगे। डॉ सलीम ने इस मामले में सीएम विष्णुदेव साय, गृह मंत्री और इंटेलिजेंस चीफ अमित कुमार को भी अवगत कराया है। थाने में शिकायत के बाद अब पुलिस नें जांच शुरू की है।

दरअसल, डॉ. सलीम राज ने मौखिक निर्देश में कहा था कि, छत्तीसगढ़ की मस्जिदों में जुमे की नमाज (शुक्रवार की नमाज) के बाद होने वाली तकरीर (बातचीत) के टॉपिक के लिए वक्फ बोर्ड की इजाजत लेनी होगी।

टॉपिक विवादित ना हो, इसलिए छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के सदस्यों ने यह फैसला लिया है।

मुतवल्ली (मस्जिद की संपत्ति का प्रबंध करने वाला) इस नियम का पालन नहीं करेगा, उसके खिलाफ लीगल एक्शन लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button