ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
दुर्ग

वृद्ध पर डंडे से हमला, आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज

दुर्ग। डंडे से वार कर वृद्ध को घायल करने वाले आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। नगपुरा चौकी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 115 (2), 296 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।

जानकारी के मुताबिक प्रार्थी नारायण निषाद मिस्त्री का काम करता है। प्रार्थी का पिता उजाला भवन बाड़ी से रोज की तरह शाम को खाना लेने घर आ रहा था।

उसी समय नारायण निषाद का भतीजा परमानंद निषाद जो हमेशा प्रार्थी के पिता के साथ गाली-गलौज करता रहता था, उसने प्रार्थी के पिता का रास्ता रोक कर पहले गाली गलौज की।

उसके बाद हाथ में रखे बांस के डंडे से पीठ, पैर आदि पर वार कर दिया जिससे नारायण के पिता जमीन पर गिर गए।

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से भाग निकला था। नारायण के पिता को अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button