ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
Uncategorized

राजधानी में मंदिरों में चोरी, भगवान की मूर्तियों से चांदी की आंखें और गहने हुई चोरी

रायपुर। राजधानी के रामकुंड क्षेत्र में इन दिनों चोरों के हौसले बुलंद हैं। शुक्रवार को अज्ञात चोरों ने दिनदहाड़े पांच मंदिरों को निशाना बनाया, जिनमें हनुमान और शिव मंदिर भी शामिल हैं। चोरों ने देव प्रतिमाओं से चांदी की आंखें, मुकुट और अन्य कीमती गहने चोरी कर लिए। हनुमान प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर चांदी की आंखें उखाड़ ली गईं, जबकि शिव मंदिर से मुकुट पार कर लिया गया।

चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद

घटना सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है। मंदिर समिति ने फुटेज को आजाद चौक थाने में सौंपकर शिकायत दर्ज कराई है। फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति को मंदिरों के आसपास घूमते और अंदर जाते हुए देखा गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

श्रद्धालुओं में गुस्सा

मंदिरों में चोरी और देव प्रतिमाओं को नुकसान पहुंचाने की घटनाओं से श्रद्धालु बेहद आक्रोशित हैं। वे आरोपी की जल्द गिरफ्तारी और मंदिरों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग कर रहे हैं।

दिनदहाड़े वारदात, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

पार्षद दीपक जायसवाल ने बताया कि चोरों ने उस समय वारदात को अंजाम दिया जब मंदिरों में श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा हुआ था। सुरक्षा के अभाव में मंदिरों में दिन के समय ताला नहीं लगाया जाता, जिसका फायदा चोरों ने उठाया। घटना में किसी नशेड़ी के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। चोरी की इन घटनाओं ने मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। श्रद्धालु चाहते हैं कि प्रशासन जल्द से जल्द सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करे और दोषियों को सख्त सजा दिलाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button