ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
राजनांदगांव

पार्षद दुलारी साहू ने कलेक्टर को लिखा पत्र: लखोली बैगा पारा के वार्डवासियों को स्थाई पट्टा देने की मांग

राजनांदगांव। नगर निगम के वार्ड क्रमांक 34 लखोली बैगा पारा की कांग्रेस पार्षद दुलारी बाई साहू ने कलेक्टर संजय अग्रवाल को पत्र लिखकर वार्ड वासियों को स्थाई पट्टा प्रदान करने की मांग की है। साहू ने बताया कि 1992 में वार्ड के गरीबों को अस्थाई पट्टा सिर्फ 1 साल के लिए दिया गया था।

इसके बाद पट्टा का नवीनीकरण सालों बाद भी नहीं हुआ है। अतः करीब 400 झुग्गी झोपड़ी वासियों को स्थाई पट्टा प्रदान करने की मांग की है।

पार्षद साहू ने कलेक्टर को बताया है कि स्थाई पट्टा नहीं होने से वार्ड के गरीबों को जरूरतमंद होने के बावजूद भी प्रधानमंत्री आवास योजना का समुचित लाभ नहीं मिल पा रहा है। अगर स्थाई पट्टा हो जाए तो गरीबों के पक्के मकान का सपना पूरा होगा और उनके घर खुशहाली आएगी।

पार्षद साहू ने आगे बताया कि हम समस्त जनता जो कि संतोषी नगर वार्ड कं- 35 लखोली राजनांदगाँव निवासी है हम विगत 30 वर्षों से निवासरत है हमे जमीन का पट्टा वितरण नही किया है। हमें 1 वर्ष सन 1992 में अस्थ्यी पट्टा प्रदान किया है।

जो कि अभी तक नवीनीकरन नहीं हुआ है लगभग 400 खापरा छानी बस्ती है जो की अभी तक स्थायी पट्टा प्रदान नहीं किया गया है जिसके कारण हमें प्रधान मंत्री आवास की लाभ नहीं ले पा रहे है।

जिससे आम जनता में आक्रोश देखा जा रहा है। उन्होंने इस संदर्भ में महोदय जी को आपना उचित निर्णय ले कर हम समस्त आम जनता को सहयोग प्रदान कर घर का स्थाई पट्टा शीग्र देने की मांग की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button