ब्रेकिंग
आंगनबाड़ी केन्द्रों में ‘न्योता भोज’ कार्यक्रम : पोषण, शिक्षा और जनभागीदारी का राज्यव्यापी अभियान मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने की सौजन्य मुलाकात स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विधानसभा परिसर में तीन दिवसीय स्... हवाई कनेक्टिविटी मजबूत: रीवा-रायपुर डायरेक्ट फ्लाइट की शुरुआत आज से स्व-सहायता समूह से बदली जिंदगी, डेयरी और खेती से ‘लखपति दीदी’ बनीं माधुरी जंघेल जल दिवस पर जागरूकता अभियान को लेकर निगम में मंथन, जलकार्य समिति की अहम बैठक संपन्न अवैध कबाड़ कारोबार पर दुर्ग पुलिस की संयुक्त कार्रवाई अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
दुर्ग

सरकारी नाली पर अवैध कब्जा, नाली पाटकर फ्रीकास्ट बाउंड्रीवाल निर्माण नगर निगम ने जेसीबी से तोड़कर हटाया

दुर्ग| नगर पालिक निगम।नागरिको ने सरकारी नाली पर अवैध कब्जा कर फ्रीकास्ट बाउंड्रीवाल निर्माण कर आवागमन बाधित की शिकायत के आधार पर कमिश्नर सुमित अग्रवाल के निर्देश पर कार्रवाही करने पहुँची।

नगर निगम सीमा क्षेत्रान्तर्गत महाप्रताप भवन के करीब वार्ड क्रमांक 11 शंकर नगर निवासी अजय शर्मा के द्वारा सरकारी नाली क्षेत्र की भूमि को पाटकर फ्रीकास्ट बाउंड्रीवाल निर्माण किया गया है|

जिससे नाली क्षेत्र बाधित हो रही है की शिकायत के संबंध में अनावेदक अजय शर्मा को निर्माण एवं भूमि की जांच हेतु भूमिस्यानित्य संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत करने विधिवत नोटिस जारी किया गया था।

तथा स्थल पर अस्थाई नाली निर्माण नगर निगम द्वारा कराया गया था। जिसे वर्तमान में अतिक्रमण कर्ता द्वारा सरकारी नाली को पाट दिया गया है तथा आवाजाही मार्ग पर प्रीकास्ट बाउंड्रीवाल निर्माण किया गया है। अतएव वर्तमान में प्रश्नाधीन क्षेत्र में निर्मित प्रीकास्ट बांउड्रीवाल अतिक्रमण/कब्जा पाया गया है।

कार्रवाही के पहले क्षेत्र से कब्जा को हटाने के लिए नोटिस दिया गया था।नोटिस को किया अनदेखा।नगर निगम के भवन अधिकारी गिरीश दिवान के मार्गदर्शन में सहायक भवन अधिकारी विनोद मांझी ,अतिक्रमण अधिकारी दुर्गेश गुप्ता सहित टीम अमला एवं पुलिस बल की मौजूदगी में नाली क्षेत्र में अवैध रूप से बने निर्मित प्रीकास्ट बांउड्रीवाल अतिक्रमण/कब्जा को जेसीबी की मदद से तोड़कर हटवाया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button