ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत
दुर्ग

नशे के खिलाफ पुलिस का सख्त अभियान, 4 युवकों पर की गई कार्रवाई

दुर्ग। नशे के खिलाफ संकल्प अभियान के तहत दुर्ग पुलिस ने नशे के नए तरीके से सेवन करने वाले युवकों पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 4 युवकों को नशा करते हुए पकड़ा, जो मेडिकल से आसानी से उपलब्ध एव्हील इंजेक्शन और नशा मुक्ति केंद्र से मिलने वाले ओएसटी पावडर को मिलाकर नशा कर रहे थे। इन युवकों के खिलाफ पद्यनाभपुर थाने में प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जा रही है।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस अधीक्षक दुर्ग, जितेंद्र शुक्ला (भा.पु.से.) के निर्देश पर एन्टी क्राइम और साइबर यूनिट (एसीसीयू) की टीम को इस मामले की जांच और कार्रवाई की जिम्मेदारी दी गई थी।
सूचना के अनुसार, कुछ युवक नशा मुक्ति केंद्र से मिलने वाले ओएसटी पावडर और मेडिकल में मिलने वाले एव्हील इंजेक्शन का मिश्रण बनाकर इंजेक्शन के माध्यम से शरीर में नशा कर रहे थे।

युवकों की पहचान और गिरफ्तारी

पुलिस टीम ने मुखबिर से मिली जानकारी के आधार पर पद्यनाभपुर क्षेत्र में दबिश दी और चार युवकों को गिरफ्तार किया।

सुनील डेकाडे (निवासी पद्यनाभपुर)

जागेश्वर साहू (निवासी कसारीडीह)

रवि चौहान (निवासी सिविल लाइन, दुर्ग)

सागर उमरे (निवासी सुभाष नगर)

पूछताछ में युवकों ने स्वीकार किया कि वे एव्हील इंजेक्शन और ओएसटी पावडर का मिश्रण बनाकर नशा करते थे।

आपूर्ति स्रोतों की जानकारी

एव्हील इंजेक्शन को ग्राम सेवती के मेडिकल स्टोर से खरीदा जा रहा था।

ओएसटी पावडर नशा मुक्ति केंद्र सुपेला से प्राप्त हो रहा था।

पुलिस ने इस संबंध में औषधि नियंत्रण विभाग और नशा मुक्ति केंद्र को सूचित कर उचित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

प्रशासन की सख्ती और कार्रवाई

इस मामले में थाना पद्यनाभपुर ने विधिवत कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान को और अधिक सख्त बनाने का आश्वासन दिया है।

सफल टीम और योगदान

इस कार्रवाई में सउनि गुप्तेश्वर यादव, प्र.आर. प्रदीप सिंह, धनंजय वर्मा, आरक्षक जी.रवि, तिलेश्वर राठौर, सनत भारती, नरेंद्र सहारे, और बालमुकुंद साहू का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button