ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
दुर्ग

नवीन उप पंजीयक कार्यालय ग्राम बोरी में-विधायक ईश्वर साहू 13 दिसंबर को करेंगे शुभारंभ

दुर्ग | छत्तीसगढ़ शासन वाणिज्यिक कर पंजीयन (विभाग) द्वारा जिले में नवीन उप पंजीयक कार्यालय बोरी (अचल संपत्ति से संबंधित पंजीयन) में प्रारंभ किया जा रहा है। नवीन कार्यालय ग्राम बोरी में पुराना तहसील कार्यालय भवन, शासकीय चिकित्सालय के पास संचालित होगा।

नवीन कार्यालय में पंजीयन कार्य 16 दिसंबर 2024 दिन सोमवार से प्रारंभ होगा। नवीन उप पंजीयक कार्यालय का शुभारंभ विधानसभा क्षेत्र साजा विधायक  ईश्वर साहू के मुख्य आतिथ्य में 13 दिसंबर 2024 को किया जाएगा।

जिला पंजीयक  प्रियंका रंगे से प्राप्त जानकारी अनुसार नवीन उप पंजीयक कार्यालय के प्रारंभ होने से चीचा, डोड़की, देउरकोना, अरसी, खरीकला, टेकापार, तुमाखुर्द, फुण्डा, सिलतरा, बोरीबुजुर्ग, परसदाखुर्द, दनिया, पथरिया, डोमा, नवांगांव, परसदापार, मड़ियापार, पुरदा, करेली, गाड़ाडीह,

लिटिया, जोगीगुफा, सेमरिया, हसदा, चिखला, बिरेझर, हिरी, खर्रा, रौता, टेमरी, पोटिया, सेवती कुल 32 ग्रामों की रजिस्ट्रीयां स्थानीय रूप से हो सकेंगी तथा पक्षकारों को दुर्ग या धमधा जाने की आवश्यकता नहीं होगी। पूर्व में इन ग्रामों की रजिस्ट्रीयां धमधा या दुर्ग में ही होती थीं अब इन सभी क्षेत्रों की रजिस्ट्रीयां नवीन उप पंजीयक कार्यालय बोरी में होंगी।

उप पंजीयक कार्यालय का स्थानीयकरण होने से इन क्षेत्रों की निवासी आमजनता को जहां पंजीयन कराने के लिए दुर नहीं जाना पड़ेगा वहीं उप पंजीयक कार्यालय दुर्ग तथा धमधा में भी क्षेत्र की कमी होने से कार्यालयों में भीड़ कम होगी।

16 दिसंबर 2024 से नवीन उप पंजीयक कार्यालय बोरी में इन सभी क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाले अचल संपत्तियों से संबंधित समस्त दस्तावेजों का पंजीयन कराया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button