ब्रेकिंग
राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत कैबिनेट के बड़े निर्णय: नए विधेयकों और योजनाओं को स्वीकृति ईश्वर की अनमोल कृति हैं महिलाएं : अरुण साव पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्... अवैध अफीम खेती प्रकरण से जुड़े व्यक्तियों के अवैध अतिक्रमण पर पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई – बुलडोजर...
भिलाई

आयुक्त ने देखा तालाब में कचरा डालते हुए लगवाया 500 रूपये का अर्थदण्ड।

भिलाईनगर। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओ को लोगो तक पहुंचाने के लिए आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय प्रतिदिन सुबह दौरा कर रहे है। नागरिको से सीधे वार्तालाप कर रहे है, उनके प्रश्नों का जवाब दे रहे है। यदि किसी प्रकार की कमी होने पर संबंधित अधिकारी को शीध्र निराकरण करने के लिए निर्देशित कर रहे है।

सफाई व्यवस्था, निर्माण, उद्यान, तालाब का सौंदर्यीकरण, स्पोर्टस काॅम्पलेक्स, पानी सप्लाई, सड़क निर्माण इत्यादि सभी विषयो पर सीधे नागरिको से संपर्क कर रहे है। नागरिको से जुड़कर कार्याे को संपादन करने निर्देश दे रहे है। इस दरमयान यदि कहीं पर नागरिको के तरफ से भी लापरवाही की जा रही है, तो उसके उपर कार्यवाही भी हो रही है।
इसी तारतम्य में आज आयुक्त जोन क्रमांक 02 में ओम शांति ओम चैंक में 200 मीटर रोड़ चैड़ीकर का जायजा लिया। उसके बाद सियान सदन में बने निर्माण और बगल में बने खेल उद्यान को देखने के बाद हाउसिंग बोर्ड जवाहर नगर सूर्य कुण्ड तालाब के आस-पास का निरीक्षण किए।

तालाब का उपयोग कर रहे नागरिको से आस-पास साफ-सफाई, गंदगी न फैलाने का समझाइस दे रहे थे। उसी समय  जयंती जैना द्वारा सूर्य कुण्ड तालाब में घर से लाकर कचरा फेंका जा रहा था। आयुक्त पाण्डेय ने स्वयं देखा कि एक तरफ नगर निगम की टीम लोगो को समझाइस दे रही है कि तालाब को साफ-सुथरा रखा जाए।

दुसरी तरफ महिला द्वारा घरो का कचरा तालाब में डाला जा रहा है। तुरन्त इस कृत्य के उपर कार्यवाही करने को कहा।  जैना ने कहा अभी हमारे पास पैसा नहीं है, नगर निगम की टीम उनके घर गई वहां से 500 रूपये अर्थदण्ड लेकर रसीद दिया गया। मोहल्ले में अन्य लोगो ने जब तालाब में कचरा डालने के बाद अर्थदण्ड वसूलते देखे तो वह भी सचेत हो गए। कि तालाब में अब दुबारा कचरा नहीं फेकेंगें।
तालाब के पास वृक्षारोपण किया गया था वहां पेड़ों में पानी नहीं मिलने से सुख रहे थे आयुक्त स्वयं बाल्टी में पानी भरकर के पेड़ों में डालना शुरू कर दिए. उपस्थित कर्मचारियों को निर्देशित किया की पेड़ लगाने के साथ-साथ उसमें पानी डालना भी हम सबका कर्तव्य है. भ्रमण के दौरान जोन आयुक्त येशा लहरे, कार्यपालन अभियंता अरविंद शर्मा, जोन स्वास्थ्य अधिकारी अनिल मिश्रा, स्वच्छता निरीक्षक अंजनी सिंह, वार्ड सुरपरवाइजर अपने स्वच्छता गैंग के साथ उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button