ब्रेकिंग
प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत कैबिनेट के बड़े निर्णय: नए विधेयकों और योजनाओं को स्वीकृति ईश्वर की अनमोल कृति हैं महिलाएं : अरुण साव पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्...
रायपुर

रायपुर, दुर्ग-भिलाई समेत 9 स्कूलों की मान्यता रद्द, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 9 स्कूलों की मान्यता रद्द कर दी गई है। इसमें दुर्ग जिले के दो स्कूल, रायपुर के तीन स्कूल, कवर्धा के दो स्कूल, महासमुंद और कोरिया का एक स्कूल शामिल है।

जानकारी के अनुसार मापदंड का पालन नहीं करने पर 9 स्कूलों के आवेदन को अमान्य किया गया है। माध्यमिक शिक्षा मंडल की सचिव पुष्पा साहू के अनुसार प्रदेश के 9 स्कूलों को मान्यता नहीं दी गई । कुल 184 में से 175 स्कूलों को मान्यता दी गई है।

सचिव पुष्पा साहू के अनुसार मान्यता नियमानुसार भूमि, भवन, संकाय, छात्रों की दर्ज संख्या अनुसार बैठक व्यवस्था होनी चाहिए| पेयजल व्यवस्था, पुस्तकालय, प्रयोगशाला, खेल मैदान, प्रसाधन और शैक्षणिक स्टाफ होनी चाहिए|

इसके अलावा फर्नीचर व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था, वित्तीय व्यवस्था, विद्यार्थियों की सुरक्षा आदि मापदंड होनी चाहिए। मापदंड का पालन नहीं करने पर इन 9 स्कूलों को मान्यता नहीं दी गई है।

इन स्कूलों की मान्यता की गई है रद्द

दीक्षा पब्लिक हाईस्कूल कृष्णा नगर सुपेला भिलाई जिला दुर्ग

इंडियन पब्लिक स्कूल नंदनी रोड जामुल जिला दुर्ग

लिटिल फ्लावर हाई स्कूल सैगोना कवर्धा

लक्ष्य पब्लिक स्कूल हाईस्कूल रैतापारा कबीरधाम

आइडियल कॉन्वेंट हाईस्कूल घोड़ारी बिरकोना महासमुंद

ज्ञान गंगा हाईस्कूल शिवपुर चरचा कोरिया

ब्लेसिंग उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सड्डू रायपुर

शांति निकेतन पब्लिक उमावि बोरिया कला रायपुर

वीर छत्रपति शिवाजी प्रोफ़ेसर कॉलोनी रायपुर।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button