ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
भिलाई

निगम भिलाई क्षेत्र में संचालित आश्रय स्थलों का निरीक्षण किए-आयुक्त

भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र में अलग-अलग जगहो पर आश्रय संचालित किया जा रहा है। यहां पर बाहर से आए हुए यात्री, विद्यार्थी, काम करने वाले मजदूर, राजनैनिक व्यक्ति आदि को ठहरने की सुविधा दी जाती है।

निगम आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने सभी आश्रय स्थलो पर पहुंचकर, बाहर से आए हुए व्यक्तियों से जाकर मिले और उनको प्रदान की जाने वाली सुविधाओ के बारे में उनसे जानकारी प्राप्त किए। यह भी पूछे की उनको किसी प्रकार की समस्या तो नहीं हो रही है। यदि किसी को ठहरने की मूलभूत सुविधा की आवश्यकता हो तो उसे शीध्र पूरा करने का निर्देश दिए।

आयुक्त पाण्डेय ने अधिकारियो को निर्देशित किए कि जो भी बाहर से आए हुए व्यक्ति है। उनको शासन के नियमानुसार मकान आबंटन की सुविधा दी जा सकती हो तो उन्हे मकान दिलाया जाए।

आश्रय स्थलो के कमरे, दवारजा, खिड़की, पानी, बिजली, सोने के बिस्तर, शौचालय एवं साफ-सफाई का जायजा लिए और वहां के देखरेख करने वाले कर्मचारियो को निर्देशित किए कि समय पर आए एवं नियमित साफ-सफाई करवाते रहे।

किसी प्रकार की समस्या होने पर उसका शीध्र निराकरण करे। आश्रय स्थलो पर ठहरे हुए लोगो से आयुक्त ने पास बैठक चर्चा की, उनके पढ़ाई, कला आदि को पूछा। कुछ बुजुर्गजनों ने आयुक्त को गाना गाकर भी सुनाए, गाना सुनकर आयुक्त बहुत ही प्रशन्न हुए।

कुछ आश्रय स्थलो में जो असुविधा थी, उसे शीध्र दूर करने के लिए संबंधित अधिकारी को निर्देशित किए। साथ ही यह भी कहा कि शासन की यह महत्वपूर्ण योजना है, इसका पालन करना सुनिश्चित करें।

 

निरीक्षण के दौरान नेता प्रतिपक्ष भोज राज सिन्हा, जोन आयुक्त अजय कुमार सिंह, सहायक राजस्व अधिकारी शरद दुबे, शशिभूषण मोहंती, राष्ट्रीय अजीविका मिशन के मिशन मैनेजर अमन पटले आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button