ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
रायपुर

ऑनलाइन गेम के चक्कर में डॉक्टर ने गंवाए 89 लाखों रुपये

रायपुर| राजधानी रायपुर में एक डॉक्टर से करीब 89 लाख की ऑनलाइन ठगी हो गई। आरोपियों ने गेमिंग कंपनी में इनवेस्ट करने पर 40 प्रतिशत मुनाफा देने का झांसा दिया। इसके बाद ठगों ने 88 लाख 75 हजार रुपए ऐंठ लिए। आरोपियों ने 40 से ज्यादा किश्तों में डॉक्टर से पैसे लिए और फिर उसकी मूल रकम भी नहीं लौटाई। डॉक्टर ने आरोपी ठगों के खिलाफ खम्हारडीह थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

खम्हारडीह थाना प्रभारी नरेंद्र मिश्रा के मुताबिक, डॉक्टर डॉ. अषित कुमार ने शिकायत की है कि, आरोपियों से टेलीग्राम चैनल से संपर्क हुआ था। आरोपियों ने ऑनलाइन रॉयल गेमिंग कंपनी में पैसा लगाने पर बडा मुनाफा देने की बात कही थी। आरोपियों ने कम इनवेस्टमेंट पर ज्यादा मुनाफा दिलाने का लालच दिया, तो डॉक्टर ने उनके बताए खातों में पैसे ट्रांसफर कर दिए। समय पूरा होने पर जब डॉक्टर ने पैसे मांगे, तो आरोपियों ने और इनवेस्टमेंट करने के लिए कहा। डॉक्टर ने आरोपियों की बात नहीं मानी, तो आरोपियों ने उसका फोन उठाना बंद कर दिया।

जब डॉक्टर अषित कुमार को ठगी का एहसास हुआ तो उन्होंने तत्काल पुलिस में अपनी शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है । ठगी के ज्यादातर मामले उनके लोगों के साथ ही घटित होते हैं जिनके मन में बैठे बिठाए इनाम पाने या कम समय में ज्यादा मुनाफा पाने का लालच होता है । ऐसे लोग ही साइबर ठग के झांसे में आकर अपनी खून पसीने की गाढ़ी कमाई से हाथ धो बैठते हैं ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button