ब्रेकिंग
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप
दुर्ग

1 जनवरी 2025 से 31 जनवरी 2025 तक कर सकते हैं आवेदन

दुर्ग | छत्तीसगढ़ संचालनालय कोष लेखा एवं पेंशन द्वारा आगामी लेखा प्रशिक्षण सत्र मार्च 2025 से जून 2025 के लिये 01 जनवरी 2025 से 31 जनवरी 2025 के मध्य की अवधि में आवेदन पत्र स्वीकार किये जायेंगें।

शासकीय लेखा प्रशिक्षण शाला रायपुर द्वारा प्रेषित निर्धारित प्रपत्र में कार्यालय संचालक कोष एवं लेखा के दिशा निर्देश के अनुसार 3 वर्ष की नियमित सेवा पूरी कर चुके|

लिपिक वर्गीय कर्मचारियों के आवेदन पत्र शासकीय लेखा प्रशिक्षण शाला नगर घड़ी चौक रायपुर को 31 जनवरी 2025 तक कार्यालयीन समय में जमा करने कहा गया है।

(लिपिक वर्गीय कर्मचारी से आशय ऐसे कर्मचारी से है जिनकी पदस्थापना लिपिकीय संवर्ग के पद पर हुई है न कि किसी तकनीकी संवर्गीय पद पर) इस तिथि के पूर्व एवं पश्चात प्राप्त आवेदन-पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा।

विज्ञप्ति के साथ संलग्न (छायाप्रति स्वीकार्य) मानक आवेदन पत्र पर ही स्वीकार किये जायेंगें।

आवेदन जिस सत्र के प्रशिक्षण हेतु किया गया है, उस सत्र के लिये ही मान्य होगा। पूर्व प्रचलित आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button