ब्रेकिंग
अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया हर दीवार दे रही स्वच्छता का संदेश, रंगों में बस रही शहर की नई पहचान,
Uncategorized

दुर्ग ग्रामीण विधायक की पहल पर त्री पक्षीय बैठक – सांसद विजय की दो टूक, जनता से जुड़े कार्यो के लिए बी.एस.पी. एन.ओ.सी. दे

रिसाली |  दुर्ग ग्रामीण विधायक और दुर्ग सांसद विजय बघेल ने रिसाली में स्वीकृत कार्यो को पूर्ण कराने के लिए कवायद शुरू कर दी है। भिलाई इस्पात संयंत्र के आला अधिकारियों के साथ हुई बैठक में सांसद ने दो टूक कहा कि जनहित के कार्यो में भिलाई इस्पात प्रबंध सहयोगात्मक रूख अपनाए। आवश्यकता पड़ने पर वे इस्पात मंत्रालय में चर्चा करने तैयार है। दरअसल विकास कार्य में विलंब होने पर विधायक ललित चंद्राकर की पहल पर रंगोत्सव के पहले संयंत्र प्रबंधन, रिसाली निगम प्रशासन और सांसद, विधायक के बीच बैठक हुई।

दुर्ग ग्रामीण विधायक के हवाले से सांसद विजय बघेल ने कहा कि राज्य शासन ने काॅलेज भवन, इंडोर स्टेडियम और नालंदा परिसर के लिए राशि स्वीकृत की है। जमीन के अभाव में कार्य रूका है। सांसद ने कहा कि जिला प्रशासन के साथ स्थल निरीक्षण कार्य पूर्ण हो चुका है।

बी.एस.पी. की जमीन रिसाली क्षेत्र सीमा है, शीघ्र एनओसी दे। राशि का उपयोग कर निर्माण कार्य आरंभ किया जा सकता है। संयंत्र प्रबंधन के हटधर्मिता को देखते सांसद ने दो टूक कहा कि वर्तमान में जमीन की उपोगिता के लिए बी.एस.पी. एनओसी जारी करे। कार्य जनता के हित के लिए स्वीकृत है। अगर आवश्यकता पड़ी तो वे इसके लिए इस्पात मंत्रालय में भी चर्चा करेंगे।

समिति बनाने सहमत
रिसाली निगम की महत्वकांक्षी योजना जलशोधक संयंत्र पर भी विस्तार से चर्चा हुई। चर्चा पश्चात संयंत्र के अधिकारियों ने कहा कि मरोदा डेम की क्षमता और अन्य तकनिकी पहलुओं पर सर्वे आवश्यकता है। इसके बाद ही निर्णय लिया जा सकता है। अधिकारी सर्वे के लिए कमेटी बनाने सहमति भी दी।

होली की दी बधाई
भिलाई होटल में आयोजित बैठक पश्चात रंगोत्सव की बधाई दी। संयंत्र की ओर से ई.डी. पवन कुमार ने सांसद विजय बघेल, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर और निगम आयुक्त मोनिका वर्मा को बधाई दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button