दीपक नगर में आयोजित मन की बात कार्यक्रम, विधायक और मंडल अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत

दुर्ग | दीनदयाल उपाध्याय मध्य मंडल के अंतर्गत आने वाले वार्ड क्रमांक 23 दीपक नगर बूथ क्रमांक 54 हाउसिंग बोर्ड कालोनी में पिंदर बल जी के नेतृत्व में उनके निवास स्थान पर मन की बात कार्यक्रम देखा गया|
इसमें मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग शहर के लाडले विधायक माननीय गजेन्द्र यादव जी के आगमन पर वार्ड के कार्यकर्ताओं के द्वारा उनका स्वागत किया गया साथ ही नव निर्वाचित मंडल अध्यक्ष हरीश बंटी चौहान जी का भी स्वागत बड़े ही धूमधाम से किया गया|
जिसमें विशेष रूप में अनूप गटागट जी विजय जलकारे मीना सिंह उमेश गिरी संदीप मानापुरे गोलू सोनी रमणीक लाल अंजन राय चौधरी यशवंत सिंह भुवन कुमार गणेश,
अनुसूया साहू सुरेश निजाम भाई विनोद कुमार पार्थ राय हरीश साहू अभिषेक निर्मलकर जीतू यादव विजय जी नंदा साहू कृष्ण टांडी अरुण जी पवन कुमार बी यादव मूलचंद साहू नरेंद्र दास व समस्त वार्ड मै निवासरत कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही|














