ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
भिलाई

समग्र साहित्य साधना हेतु सम्मानित किए गए आचार्य शर्मा

भिलाई। इस्पात नगरी के प्रसिद्ध लेखक आचार्य डॉ. महेश चन्द्र शर्मा को साहित्यिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान, रचनात्मकता और समग्र साहित्य साधना हेतु राजधानी रायपुर में सम्मानित किया गया।

एशियन न्यूज एवं न्यूज प्लस 21 द्वारा आचार्य डॉ. शर्मा को “संस्कृत भाषा साहित्य सम्मान” प्रदान किया गया।

उल्लेखनीय है कि धर्म, संस्कृति, साहित्य और शिक्षा को लेकर आचार्य शर्मा ने देश-विदेश के अनेक सफल भ्रमण किये हैं। नई दिल्ली और रायपुर से दस पुस्तकें प्रकाशित हैं और यह क्रम जारी है।

राजधानी रायपुर में सम्पन्न इस गरिमामय समारोह में अभिनेता एवं विधायक पद्मश्री अनुज शर्मा, वरिष्ठ विधायक पुरन्दर मिश्र , मोतीलाल साहू,

प्रबन्ध सम्पादक जय दुबे, प्रबन्ध निदेशक हर्षित सिंघानिया, साहित्य विद गिरीश पंकज एवं प्रो.सुधीर शर्मा आदि ने डॉ महेशचन्द्र को सम्मान पत्र एवं प्रतीक चिह्न प्रदान किया।

उच्च शिक्षा में चालीस वर्षों से अधिक समय तक सफल शिक्षकीय एवं प्रशासनिक सेवायें दे चुके आचार्य शर्मा को पहले भी छत्तीसगढ़ शासन द्वारा

शिखर सम्मान एवं भारत शासन द्वारा साहित्य पुरोधा सम्मान प्रदान किये जा चुके हैं। अभी उन्हें पुनः सम्मानित किये जाने पर शैक्षणिक और साहित्यिक जगत् में हर्ष व्याप्त है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button