ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
भिलाई

वार्षिकोत्सव में बच्चे झूमें, बड़ों ने भी याद किया अपना बचपन

भिलाई। अंकित आईटी स्कूल खुर्सीपार का वार्षिक उत्सव विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर एक क्राफ्ट और मॉडल के माध्यम से पर्यावरण और जल संरक्षण, वायु प्रदूषण, ट्रैफिक कंट्रोल, मानव जीवन चक्र पर प्रदर्शनी लगाई गई।

मुख्य अतिथि समाजसेवी मयंक अग्रवाल, दिव्या अग्रवाल और गुरुकुल अकादमी से के. सुरेश थे। अपने उद्बोधन में  दिव्या अग्रवाल ने बच्चों के इस प्रदर्शनी को बहुत ही अच्छी पहल बताया और उनका उत्साह बढ़ाया।

और मयंक अग्रवाल ने बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की तारीफकी। के. सुरेश ने स्कूल के पर्यावरण के मॉडल की तारीफ की। इस अवसर पर खेल विविध प्रतियोगिताए शिक्षिकाओं शेख शबनम और आंचल के मार्गदर्शन में हुई।

खेलों में बच्चों के दौड़, बाधा दौड़, पार्टनर जंपिंग, कंची दौड़, म्यूजिकल चेयर, बॉल थ्रो, जलेबी दौड़, का आयोजन किया वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम शिक्षिकाओं हिमांशी और ज्योति ने विशिष्ट योगदान दिया।

क्राफ्ट और मॉडल की जिम्मेदारी साइना और शहनाज ने निभाई। स्कूल की प्रमुख रशीदा खातून ने बताया कि यहां बच्चों के साथ-साथ पेरेंट्स के लिए भी दौड़ और कुर्सी दौड़ जैसी प्रतियोगिताएं हुई, जिससे पैरेंट्स ने भी अपने बचपन को खूब जीया। यह जानकारी संस्था प्रमुख हुसैन अली ने दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button