रायपुर
ED की पूछताछ से नदारद पूर्व मंत्री कवासी लखमा, 2 जनवरी को पेश होने का निर्देश

रायपुर । सोमवार को ED की रेड के बाद पूर्व मंत्री कवासी लखमा, उनके बेटे हरीश और दो करीबियों से पूछताछ होनी थी, लेकिन कोई भी ED दफ्तर नहीं पहुंचा।
कवासी लखमा के घर पर भी ताला लटका मिला, जिसके बाद पता चला कि वे सुबह ही सुकमा निकल गए थे। उन्हें 2 जनवरी तक ED दफ्तर में पेश होने के लिए कहा गया है।
इस बीच, कवासी लखमा के करीबी सुशील ओझा के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। ED ने दस्तावेज जप्त करने के बाद सभी लोगों को पूछताछ के लिए दफ्तर बुलाया था।
कवासी लखमा के मंत्री रहते ओझा अधिकतर उनके बंगले में दिखाई देते थे।
कवासी लखमा के निकलने के बाद ED दफ्तर के आसपास की हलचल भी शांत हो गई।
अब सभी की निगाहें 2 जनवरी पर है, जब कवासी लखमा को ED दफ्तर में पेश होना है।














