ब्रेकिंग
जवाहर मार्केट में पारख ज्वेलर्स के स्टोर में लगी आग, दमकल टीम ने समय रहते पाया काबू CG Weather Alert: प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जानें आपके जिले में कैसा रहेगा मौसम पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने कवर्धा में सिद्धेश्वर महादेव और संकट मोचन हनुमान मंदिर म... महाराष्ट्र के गढ़चिरौली के घने जंगल में हाई प्रोफाइल जुआ 31 जुआरी दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव से : नक... जुनवानी खमरिया पीएम आवास कॉलोनी में दुर्ग पुलिस की सरप्राइज चेकिंग, गुंडा-बदमाश एवं आपराधिक प्रवृत्त... जवाहर मार्केट में पारख ज्वेलर्स के स्टोर में लगी भीषण आग, दमकल टीम ने समय रहते पाया काबू दुर्ग शहर एवं राष्ट्रीय-राज्य राजमार्गों पर आवारा पशुओं के जमावड़े से बढ़ रही दुर्घटनाएं, निगम आयुक्... पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, फरार दोनों आरोपी गिरफ्तार नवयुक्त अधिकारी कर्मचारी कल्याण संघ, दुर्ग की बैठक संपन्न, कर्मचारी हितों एवं संगठन विस्तार पर हुई म... प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्ती, इंदिरा मार्केट की पांच दुकानों पर कार्रवाई,
रायपुर

कैबिनेट विस्तार की सुगबुगाहट, नए चेहरों के शामिल होने की चर्चा तेज

रायपुर। छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर सामने आ रही है। राज्य में संभावित कैबिनेट विस्तार को लेकर राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है।

सूत्रों के अनुसार, आज या कल कैबिनेट का विस्तार हो सकता है, जिसमें दो नए मंत्री शपथ ले सकते हैं।

इस विस्तार में कई नए नामों की चर्चा हो रही है। प्रमुख दावेदारों में अमर अग्रवाल का नाम सबसे आगे है और माना जा रहा है कि उनका मंत्री बनना लगभग तय है।

इसके साथ ही, किरण सिंहदेव का नाम भी सुर्खियों में है। संगठन चुनाव के मद्देनजर उन्हें कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है |

और प्रदेश में पार्टी का नया अध्यक्ष भी बनाया जा सकता है।

इसके अलावा, आरएसएस बैकग्राउंड से आने वाले गजेन्द्र यादव का नाम भी संभावित मंत्रियों की सूची में है।

रायपुर पश्चिम से विधायक राजेश मूणत, अजय चंद्राकर और सुनील सोनी के नाम भी इस दौड़ में शामिल हैं।

जानकारों का कहना है कि यह कैबिनेट विस्तार 2024 के चुनावी समीकरणों को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है।

इससे राज्य सरकार और संगठन के बीच संतुलन बनाने की कोशिश की जाएगी।

अब देखना यह होगा कि अंतिम तौर पर किसे कैबिनेट में जगह मिलती है और कौन से नाम बाहर रह जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button