ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत
दुर्ग

14 जनवरी को निर्मित मकान स्थल पर मकान की चाबी प्रदान किया जायेगा

भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र में खम्हरिया एवं जुनवानी में प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत मोर मकान-मोर आस घटक के तहत निर्मित मकानो के हितग्राहियो को 14 जनवरी को निर्मित स्थल पर चयनित मकान की चाबी प्रदान की जायेगी।

ऐसे हितग्राही जिनके द्वारा पूर्व में आबंटित मकान का पूरा पैसा जमा कर दिया गया है, उनको मकान सौंप दिया जायेगा।

निर्माणाधीन मकानों का निरीक्षण करने संबंधित एजेंसी एवं निगम के अभियंता के साथ आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय स्थल पर पहुंचे।

निर्माण में फिटिंग एवं फिनिसिंग से संबंधित जो कमियां है, जैसे- नल की टोली, वास बेसिंग, किचन का सिंक, खिड़खी, दरवाजे में जो भी कमी है, उसे 14 जनवरी तक पूर्ण करने को निर्देशित किये।

निगम क्षेत्र में पहली बार हो रहा है कि हितग्राहियो को निर्धारित स्थल पर मकान की चाबी प्रदान की जायेगी।

इस संबंध में निगम भिलाई से संबंधित व्यक्तियो को सूचना दे दी गई है। फोन भी किया जा रहा है, जो भी देय राशि है, उसे जमा करने को भी कहा जा रहा है।

चयनित स्थल पर बिजली का सप्लाई मकान तक रहेगा, आबंटित व्यक्ति अपने नाम से मीटर लगवाने के लिए निगम से प्राप्त कब्जा पत्र के साथ विद्युत मीटर लगाने का एनओसी प्रदान की गई है।

उसे लेकर नजदीकी विद्युत विभाग में जाकर स्वयं अपने नाम का मीटर लगवाना होगा।

इस कार्य में हितग्राही को स्वयं पहल करके अपना काम करना होगा।

निरीक्षण के दौरान जोन आयुक्त अजय सिंह राजपूत, कार्यपालन अभियंता विनीता वर्मा, अभियंता दीपक देवांगन, सी.एल.टी.सी. से उत्पल शर्मा, आदित्य ठाकुर, जनसम्पर्क अधिकारी अजय कुमार शुक्ला आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button