ब्रेकिंग
4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत कैबिनेट के बड़े निर्णय: नए विधेयकों और योजनाओं को स्वीकृति ईश्वर की अनमोल कृति हैं महिलाएं : अरुण साव पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्... अवैध अफीम खेती प्रकरण से जुड़े व्यक्तियों के अवैध अतिक्रमण पर पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई – बुलडोजर... महिला दिवस पर महापौर अलका बाघमार ने नर्सिंग स्टाफ का किया सम्मान, हेलमेट भेंट कर दिया सुरक्षा का संद... छात्र समस्याओं पर एनएसयूआई का विरोध, समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी ग्रीष्म ऋतु में पेयजल समस्या निदान हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त जिला सूरजपुर न्यायालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन - नारी शक्ति का हुआ सम्मान
राजनांदगांव

शॉर्टसर्किट से बैंक ऑफ बड़ौदा में लगी आग

राजनांदगांव । राजनांदगांव शहर के गांधी चौक स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में देर रात को शॉर्ट-सर्किट के कारण आग लग गई।

आगजनी में आवश्यक दस्तावेज जलकर खाक हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बताया जा रहा है कि शॉर्ट-सर्किट के चलते बीती रात को अचानक बैंक के भीतर धुंआ उठने लगा। काफी देर बाद आग लगने की जानकारी सामने आई।

इस शाखा में ग्राहकों की खासी तादाद है। सालभर पहले बैंक ने यहां अपनी शाखा प्रारंभ की थी।

आग लगने की खबर के बाद फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है|

लेकिन शाखा के भीतर आवश्यक दस्तावेज जलकर खाक हो गए। बैंक में हुए नुकसान के संबंध में अधिकृत जानकारी सामने नहीं आई है।

बैंक मैनेजर और स्टॉफ से पुलिस जानकारी हासिल कर आगे की कार्रवाई कर रही है। बसंतपुर थाना प्रभारी समेत अन्य जवान मौके पर मौजूद हैं।

रात को लगी आग पर सुबह काबू पाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button