ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
भिलाई

भारत माला सड़क निर्माण कार्य में लगने वाला लोहे के सामान की चोरी वाले आरोपीगण गिरफ्तार

पुरई | प्रार्थी हरि बंजारे ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि भारत माला में संत लाल के साथ सामान की चौकीदारी का काम करता है, दिनांक 12.01.2025 की मध्य रात्रि में ग्राम पुरई बजरंग बली मंदिर के पास भारत माला में उपयोग करने |

वाले वरटिकल जेक पाईप 05 नग वजनी 20 किलो ग्राम, 01 नग क्रिप्स वजनी करीबन 30 किलो ग्राम कुल कीमती 10,000 रू0 को दो अज्ञात व्यक्ति के द्वारा मोटर सायकिल में लोड कर रहे थे, जिसे टार्च जलाकर देखने पर मोटर सायकिल क्रमांक सीजी 07 एलसी 0848 में लोड कर रहे थे,

जिसे आवाज देने पर नही रूके पुरई की ओर चल दिए कि रिपोर्ट पर थाना उतई में अपराध क्रमांक 18/2025 धारा 303(2), 3(5) बीएनएस के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस अधीक्षक महोदय जितेन्द्र शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (ग्रामीण) वेदव्रत सिरमौर एवं SDOP महोदय पाटन हरीश पाटिल के द्वारा चोरी की घटना पर लगाम लगाने एवं चोरों पर नकेल कसने की निर्देश पर प्रकरण की विवेचना एवं अग्रिम कार्यवाही मंे उतई पुलिस जुट गई।

चोरी गए सामान एवं चोरों की पतासाजी के दौरान चोरी के घटना में प्रयुक्त मोटर सायकिल के आधार पर संदेही प्रीतम साहू निवासी ग्राम पुरई एवं एक अन्य अपचारी बालक को हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर चोरी करना स्वीकार करने एवं आरोपी प्रीतम साहू एवं अपचारी बालक द्वारा चोरी किये गए

सामान को पेश करने पर जप्त किया गया। आरोपी प्रीतम साहू पिता उत्तम सिंह साहू उम्र 30 वर्ष निवासी शिवपारा पुरई थाना उतई एवं अपचारी बालक को दिनांक 14.01.2025 को विधिवत् गिरफ्तार कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया एवं अपचारी बालक को बाल सुधार गृह भेजा गया।

उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना उतई प्रभारी विपिन रंगारी, प्रधान आरक्षक भीष्मनारायण साहू, आरक्षक हुलेश्वर साहू एवं रामकृष्ण दास की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button