ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
दुर्ग

वायुसेना में अग्निवीर पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाईन आवेदन 27 जनवरी 2025 तक आमंत्रित


दुर्ग |
भारतीय वायुसेना में अग्निवीर भर्ती हेतु इच्छुक आवेदकों से 27 जनवरी 2025 तक ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किया गया है। इच्छुक आवेदक वेबसाइट https://agnipathvayu.cdac.in  पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

उप संचालक रोजगार आर.के.कुर्रे ने बताया कि वायुसेना में अग्निवीर पदों पर भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए इच्छुक उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता साईंस विषय (गणित समूह) के लिए इन्टरमिडिएट 10$2/समकक्ष परीक्षा किसी भी मान्यता प्राप्त संस्था

या बोर्ड से गणित, भौतिकी एवं अंग्रेजी विषयों के साथ 50 प्रतिशत अंकों के साथ एवं अंगेजी में 50 प्रतिशत अंक से उत्तीर्ण हो

अथवा इंजीनियरिंग में 3 वर्ष का डिप्लोमा कोर्स 50 प्रतिशत अंकों से तथा अंग्रेजी में 50 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण (मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल/आटोमोबाईल इन्स्ट्रूमेंटेशन टेक्नालॉजी)

अथवा अव्यावसायिक कोर्स के साथ 2 वर्ष का व्यावसायिक कोर्स (भौतिकी या गणित विषयों में 50 अंकों से एवं अंग्रेजी में 50 प्रतिशत अंको के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए।

अन्य संकाय के इच्छुक उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 अथवा समकक्ष परीक्षा 50 अंकों से एवं अंग्रेजी में 50 अंको के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए।

उम्मीदवार को 01 जनवरी 2005 से जुलाई 2008 तक के जन्म लेने वाले अविवाहित महिला एवं पुरुष आवेदन कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी के लिये जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, दुर्ग से संपर्क कर सकते हैं ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button