आचार संहिता लगते ही दुर्ग नांदगांव बार्डर पर एक कार से एक करोड़ कैश पकड़ाया अंजोरा में जांच के दौरान कार की डिक्की में रखे मिले रुपए

दुर्ग। नगरीय निकाय और नगर पांचायतों का चुनाव बिगुल फंूकने के साथ ही
जिलों के बार्डर व शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में चेकिंग पाईंट लगाकर
वाहनों की चेकिंग शुरू हो गई। इसी का नतीजा है कि मंगलवार को दुर्ग में
एक कार से एक करोड रूपये नगद बरामद हो हुआ।
यह रूपये कार की चेकिंग के दौरान कार की डिक्की में रखे हुए मिले। पुलिस ने इस मामले को इंकमटेक्स वालों को सौंप दिया। यह कैश अंजोरा चौकी क्षेत्र में जांच के दौरान यह कैश बरामद हुआ। अब इस कैश का मामले की आईटी विभाग जांच करेगा।
बता दें सोमवार को दुर्ग नगर निगम में चुनाव की घोषणा हुई और इसके साथ ही आचार संहिता लागू हो गई। इस बीच दुर्ग में पुलिस द्वारा सीमा क्षेत्रों में
वाहनों की जांच की जा रही थी।
अंजोरा चौकी क्षेत्र में राजनांदगांव से दुर्ग ओर आ रही सभी गाडिय़ों को जांच जा रहा था। इस दौरान रात 8 बजे एक कार को रोककर जांच करने पर पुलिस हैरान रह गई। कार में पांच-पांच सौ रुपए के नोटो के बंडल मिले।
कार राजनांदगांव निवासी चंद्रेश राठौर की है। पुलिस की पूछताछ में उसने
बताया कि उसका स्वराज ट्रैक्टर का उसका शोरूम है। शोरूम से कैश लेकर
निकला है।
चुंकि आचार संहिता के कारण इतनी मात्रा में कैश कैरना मना है
इसलिए पुलिस ने पूरा कैश जब्त कर लिया। इसके बाद आयकर विभाग को सूचना दी गई। आयकर विभाग अब इस मामले की जांच करेगा।














