ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
दुर्ग

3 वर्ष पूर्व घटित सड़क दुर्घटना का आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग  | पुलिस अधीक्षक दुर्ग  जितेन्द्र शुक्ला के मार्गदर्शन एवं अति. पुलिस अधीक्षक भिलाई शहर  सुखनंदन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक महोदय  सत्यप्रकाश तिवारी के मार्ग दर्शन में थाना भिलाई भट्ठी क्षेत्रांतर्गत में लंबित प्रकरणों में शीघ्र कार्यवाही कर प्रकरण की निकाल कर त्वरित कार्यवाही करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गए थे।

दिनांक 06/10/2021 के रात्रि 11:00 बजे एसबीआई चौक सेक्टर 1 के सामने सेंट्रल एवेन्यू रोड सेक्टर 3 भिलाई में आरक्षक 1440 राधेश्याम सिंन्हा के मोटरसाइकिल स्प्लेंडर क्रमांक CG 07 AB 2862 को आरोपी वहां मोटरसाइकिल बुलेट क्रमांक CG 04 MP 7439 के चालक द्वारा मुर्गा चौक तरफ से अपने वाहन बुलेट को तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए आरक्षक राधेश्याम सिंन्हा के मोटरसाइकिल को ठोकर मार कर दुर्घटनाग्रस्त कर दिया जिससे आई चोट के कारण राधेश्याम सिंन्हा की मृत्यु हो गई|

जिस संबंध में थाना भिलाई भट्टी में मर्ग क्रमांक 46/2021 धारा 174 दप्रस कायम कर शव का पंचनामा कार्यवाही उपरांत अपराध से संबंधित होने पर आरोपी वाहन चालक के विरुद्ध अपराध क्रमांक 180/2021 धारा 304(A)भादवि कायम कर विवेचना किया गया। प्रकरण में मृतक के वाहन एवं आरोपी वाहन को घटना स्थल से जप्त किया गया |

गवाह का कथन लेखबद्ध किया गया। आरोपी बुलेट वाहन क्रमांक CG 04 MP 7439 का चालक जो घटना दिनांक से फरार था जो लगातार अपना सकुनत बदल रहा था आरोपी वाहन चालक की जिला महासमुंद में निवासरत होने की सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा जिला महासमुंद संभावित स्थानों में जाकर पता तलाश कर काफी सूझबूझ

एवं मशक्कत उपरांत आरोपी वाहन चालक को गिरफ्तार कर प्रकरण में आवश्यक वैधानिक किया गया है। उक्त कार्यवाही में थाना भिलाई भट्टी के निरीक्षक राजेश साहू, प्र.आर. किशोर पॉल, आरक्षक  जी.जगमोहन एवं ACCU के आरक्षक अनूप शर्मा, जुगनू सिंह की उल्लेखनीय भूमिका रही।

नाम आरोपी – मोगी नू पिता स्व. मोगी संध्या राव उम्र 30 वर्ष पता – 9-104, सूर्या नगर, SBI बैंक के पीछे, पपैयाराजूपलंम पेण्डुरथी जिला विशाखापट्टनम राज्य आंध्र प्रदेश

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button