ब्रेकिंग
नागरिकों की शिकायते सुनने टोल फ्री नंबर 1800 233 0788 सेवा में डिप्टी कलेक्टर को सौंपा गया अतिरिक्त प्रभार अपर कलेक्टरों के मध्य कार्यों का विभाजन प्याऊ घर की सुविधा मिलने से लोगों को भीषण गर्मी में पेयजल उपलब्ध होता है,स्वयंसेवी संस्थाओं ने हमेशा... रास्ते में मोबाईल छीन कर भागने वाले को पकड़ने में दुर्ग पुलिस को मिली सफलता उपभोक्ताओं को न्याय दिलाने में उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के कार्य सराहनीय – अरुण साव मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने युवाओं के साथ किया आत्मीय संवाद श्रमिक कल्याण और ऊर्जा के क्षेत्र में विकास को लेकर राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री विष्णु देव स... दुर्ग में दो अलग-अलग घटनाओं में दो युवक की मौत, एक की लाश नदी में मिली, दूसरा तालाब में डूबा न्यायमूर्ति अभय मनोहर स्प्रे, अध्यक्ष सुप्रीम कोर्ट ऑन रोड सेफ्टी के द्वारा आज दिनांक को दुर्ग जिले ...
दुर्ग

दुर्ग में जिला ओलंपिक संघ का चुनाव संपन्न, विजय बघेल अध्यक्ष चुने गए

दुर्ग: 23 जनवरी 2025 को दुर्ग जिला ओलंपिक संघ के चुनाव का आयोजन माननीय सांसद विजय बघेल के आवास पर हुआ। यह चुनाव प्रातः 10:30 बजे से 11:30 बजे तक संपन्न हुआ। चुनाव में ओलंपिक से मान्यता प्राप्त विभिन्न जिला खेल संघों के पदाधिकारी शामिल हुए। इस बैठक में प्रमुख रूप से भिलाई, दुर्ग और पाटन ब्लॉक के खेल संघों के प्रतिनिधि मौजूद थे।

बैठक में सर्वसम्मति से विजय बघेल को जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष पद के लिए चुना गया। उनकी नियुक्ति के लिए सहीराम जाखड़ ने प्रस्ताव रखा, जिसे श्री रमेश कुमार श्रीवास्तव ने समर्थन दिया और सभी सदस्यगण ने इसे पारित कर दिया।

इस चुनाव में कई खेल संघों के पदाधिकारी उपस्थित थे, जिनमें शामिल थे:

  • विजय बघेल (भारोत्तोलन संघ – भिलाई, ब्लॉक दुर्ग)
  • गोपाल खंडेलवाल (तैराकी संघ – भिलाई, ब्लॉक दुर्ग)
  • रमेश कुमार श्रीवास्तव (रोविंग संघ – भिलाई, ब्लॉक दुर्ग)
  • बशीर अहमद खान (फेंसिंग संघ – भिलाई, ब्लॉक दुर्ग)
  • अरुण द्विवेदी (जूडो संघ – भिलाई, ब्लॉक दुर्ग)
  • योगेश कुमार (बास्केटबॉल संघ – भिलाई, ब्लॉक दुर्ग)
  • व्ही.आर. चन्नावर (सायक्लिंग संघ – भिलाई, ब्लॉक दुर्ग) समेत कई अन्य पदाधिकारी शामिल थे।

सभी सदस्यों ने विजय बघेल के नेतृत्व में जिले के खेलों को नई दिशा देने के लिए अपना समर्थन जताया। ओलंपिक संघ के इस चुनाव में खेलों के विकास के लिए आगे की रणनीतियों पर भी चर्चा हुई।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button