ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
दुर्ग

नगरीय निकाय आम निर्वाचन-2025, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदान दलों को दिया गया प्रशिक्षण

 दुर्ग | त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 के लिए मतदान दलों को प्रथम चरण का प्रशिक्षण बीआईटी कॉलेज में दो बैचों में दिया गया। प्रशिक्षण में 1532 अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में  आयोजित प्रशिक्षण के दौरान आज मास्टर्स ट्रेनर्स द्वारा निर्वाचन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के मतदान तथा मतगणना के बारे में विस्तारपूर्वक अवगत कराया गया। साथ ही उनके शंकाओं का समाधान किया गया।

प्रत्येक मतदाता अपनी ग्राम पंचायत के वार्ड के पंच के साथ-साथ ग्राम पंचायत के सरपंच, अपने क्षेत्र के जनपद पंचायत के सदस्य एवं जिला पंचायत के सदस्य का सीधे चुनाव करेगा। मतदाताओं की सुविधा के लिए मतपत्र अलग-अलग रंगों के रहेंगे । पंच के लिए सफेद, सरपंच के लिए नीला, जनपद पंचायत सदस्य के लिए-पीला तथा जिला पंचायत सदस्य के लिए-गुलाबी।

मतपत्रों में निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों के नाम और निर्वाचन प्रतीक मुद्रित रहेंगे। प्रत्येक मतदान दल को सामान्यतया एक बड़ी मतपेटी दी जाएगी। पंच, सरपंच, जनपद पंचायत सदस्य तथा जिला पंचायत सदस्य के अभ्यर्थियों के लिए चुनाव प्रतीक अलग-अलग रहेंगे।

मतदान सम्पन्न होने के पश्चात मतदान केन्द्र पर ही मतों की गणना की जाएगी। मतगणना का कार्य पीठासीन अधिकारी द्वारा अपने केन्द्र के मतदान अधिकारियों के सहयोग से किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button