ब्रेकिंग
थाना बालोद क्षेत्रान्तर्गत सिंचाई कॉलोनी में युवती पर एसिड अटैक के आरोपियों को पुलिस ने 08 घंटे की भ... -इंदिरा मार्केट में नाली निर्माण कार्य का महापौर अलका बाघमार ने किया औचक निरीक्षण, गुणवत्ता और ढलान ... पुलगांव-अंडा मुख्य मार्ग पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं को लेकर 'जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी' ने दुर्ग कलेक्... राष्ट्रीय जनगणना 2027 में OBC की पृथक जाति-वार गणना की मांग हरना बांधा तालाब को अतिक्रमण मुक्त कराने महापौर ने किया औचक निरीक्षण, 12 घंटे में सुलझी अपहरण की गुत्थी, रायपुर से UP तक पुलिस की दौड़; 3 आरोपी हिरासत में यूरिस्ट्स फेडरेशन की बड़ी जनसेवा पहल: पूरे भारत में खोले जाएंगे विधिक सहायता एवं प्रो-बोनो केंद्र स्वच्छता मित्रों का सम्मान, कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव एवं महापौर अलका बाघमार ने प्रदान किए उपयोगी ... डाॅ. अनिल पाण्डेय ने संभाला हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग के कुलसचिव का कार्यभार ड्राई डे पर दुर्ग पुलिस का ऑपरेशन विश्वास, अवैध शराब बिक्री में 12 आरोपी गिरफ्तार
दुर्ग

नगरीय निकाय आम निर्वाचन-2025,व्यय लेखा के संबंध में नोडल अधिकारी एवं रिटर्निंग अधिकारी ने ली अभ्यर्थियों की बैठक

दुर्ग| नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2025 के लिए व्यय लेखा टीम द्वारा  आज कलेक्टर कोर्ट में महापौर पद के अभ्यर्थियों के लिए व्यय लेखा के संबंध में बैठक आयोजित की गई। अभ्यर्थियों को प्रतीक चिन्ह आबंटन के पश्चात व्यय लेखा के संबंध में पेंशन,

कोष एवं लेखा नोडल अधिकारी देवेन्द्र कुमार चौबे एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी हरवंश सिंह मिरी ने अभ्यर्थियों को आदर्श आचरण संहिता का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने व किसी भी प्रकार की रैली, सभा, जुलूस, ध्वनि विस्तार एवं वाहन परमिट के लिए अनुमति लिए जाने हेतु निर्देशित किया गया।

उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ नगरपालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा-ख, छत्तीसगढ़ नगरपालिक निगम अधिनियम 1961 की धारा 32-ख प्राधिकृत प्रतिनिधि के द्वारा प्रथम निर्वाचन लेखा की जांच के लिए 4 फरवरी 2025 एवं द्वितीय निर्वाचन लेखा की जांच के लिए 8 फरवरी 2025 को कार्यालय व्यय लेखा नोडल अधिकारी नगर पालिका निर्वाचन दुर्ग

(कार्यालय कोष, लेखा एवं पेंशन कलेक्टोरेट परिसर) में सुबह 11 बजे कार्यालयीन समय में निर्वाचन व्यय का दिन-प्रतिदिन का लेखा रजिस्टर व वाउचर की मूलप्रति प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

उन्होंने व्यय मिलान हेतु 14 मार्च 2025 के पूर्व व्यय लेखा जमा कराने हेतु निर्देशित किया गया। उन्होंने बताया कि महापौर पद के अभ्यर्थियों के लिए व्यय सीमा 15 लाख निर्धारित किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button