ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत
देश

प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना: सोलर पैनल से जीरो बिजली बिल, जानें कैसे करें आवेदन

भारत सरकार की प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना ने देशवासियों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत की है, जिससे अब लोग बढ़े हुए बिजली के बिल से राहत पा सकते हैं। इस योजना के तहत, सरकार घरों में सोलर पैनल लगाने के लिए मदद प्रदान कर रही है, जिससे बिजली का बिल जीरो हो जाता है। साथ ही, इस योजना में सरकार सब्सिडी भी दे रही है।

किसे हुआ फायदा?

प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत अब तक 8.40 लाख परिवारों को लाभ मिल चुका है। 27 जनवरी 2025 तक सरकार ने 4308.66 करोड़ रुपये सब्सिडी के रूप में दिए हैं। योजना में सोलर एनर्जी प्रोडक्शन और खपत के आधार पर 44% लाभार्थियों का बिजली का बिल जीरो हो चुका है। इस योजना से सबसे अधिक लाभ पांच राज्यों के लोगों को हुआ है:

  • गुजरात
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • केरल
  • राजस्थान

आवेदन कैसे करें?

ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।

मांगी गई जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन करें।

आवेदन फॉर्म भरने के बाद डिस्कॉम से अप्रूवल प्राप्त करें।

अप्रूवल के बाद सोलर पैनल इंस्टॉल कराएंगे।

इंस्टॉलेशन के बाद नेट मीटर के लिए आवेदन करें।

डिस्कॉम कंपनी का इंस्पेक्शन के बाद आपको सर्टिफिकेट मिलेगा।

अंत में बैंक डिटेल्स जमा करने के बाद 30 दिन के अंदर आपकी सब्सिडी आपके खाते में पहुंच जाएगी।

इस योजना का उद्देश्य भारत सरकार द्वारा 2027 तक एक करोड़ घरों में सोलर पैनल स्थापित करना है, ताकि लोगों को बिजली बिल की चिंता से मुक्त किया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button