ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
रायपुर

छत्तीसगढ़ में दुकान एवं स्थापना के लिए नया अधिनियम लागू  

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने दुकान एवं स्थापना के लिए नया अधिनियम लागू कर दिया है, जो अब पूरे राज्य में प्रभावी रहेगा। इससे पहले पुराना अधिनियम केवल नगरीय निकाय क्षेत्रों में ही लागू था, लेकिन नया कानून पूरे प्रदेश में समान रूप से लागू होगा।

यह अधिनियम केवल उन दुकानों और स्थापनाओं पर लागू होगा, जहां 10 या अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं। पहले बिना किसी कर्मचारी के भी सभी दुकानें इस अधिनियम के अंतर्गत आती थीं।

दुकानों को अब सप्ताह में एक दिन बंद रखना अनिवार्य नहीं होगा। वे 24 घंटे और सातों दिन खुली रह सकती हैं, बशर्ते कर्मचारियों को साप्ताहिक अवकाश दिया जाए।  महिला कर्मचारियों को सुरक्षा शर्तों के साथ रात में भी काम करने की अनुमति दी जाएगी।

पहले दुकान और स्थापनाओं का पंजीयन कार्य नगरीय निकायों द्वारा किया जाता था, लेकिन अब 13 फरवरी 2025 की अधिसूचना के अनुसार यह कार्य श्रम विभाग द्वारा किया जाएगा।

इस नए नियम से छोटे दुकानदारों को राहत मिलेगी पंजीयन प्रक्रिया सरल होगी और कर्मचारियों के अधिकारों का बेहतर संरक्षण किया जा सकेगा। सरकार का मानना है कि यह बदलाव प्रदेश में व्यापार को बढ़ावा देगा और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button