ब्रेकिंग
राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत कैबिनेट के बड़े निर्णय: नए विधेयकों और योजनाओं को स्वीकृति ईश्वर की अनमोल कृति हैं महिलाएं : अरुण साव पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्... अवैध अफीम खेती प्रकरण से जुड़े व्यक्तियों के अवैध अतिक्रमण पर पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई – बुलडोजर...
रायपुर

पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सात जुआरी गिरफ्तार, 1.02 लाख रुपये जब्त

रायपुर  | रायपुर पुलिस ने जुए के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अभनपुर के खोरपा गांव में चल रहे जुए के अड्डे पर छापा मारा। इस कार्रवाई में सात जुआरियों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने 1,02,900 रुपये नकद, सात मोबाइल, सात मोटरसाइकिल और एक क्रेटा कार जब्त की है, जिनकी कुल कीमत करीब 11 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, एंटी क्राइम और साइबर यूनिट को सूचना मिली थी कि खोरपा स्थित नाले के पास कुछ लोग ताश के पत्तों पर दांव लगा रहे हैं।

सूचना के आधार पर अभनपुर थाना और एंटी क्राइम यूनिट की संयुक्त टीम ने रेड की और सात जुआरियों को रंगे हाथों पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपियों में विवेक पटेल, गोविंदापुरी गोस्वामी, सत्यम सेन, अशोक जांगड़े, रमेश चंद्राकर, महेश सिन्हा और राहुल ध्रुव शामिल हैं।

इनके खिलाफ जुआ अधिनियम और छत्तीसगढ़ राज्य जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आगे भी जुआरियों और सट्टेबाजों पर सख्त कार्रवाई करने के संकेत दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button