ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
दुर्ग

बिलासपुर में आयोजित राज्य स्तरीय क्रीडा, साहित्यक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता में 12 बालक एवं 8 बालिका शामिल हुए

दुर्ग | बिलासपुर में आयोजित राज्य स्तरीय क्रीडा साहित्यिक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता में जिला दुर्ग के विशेष आवश्यकता वाले बच्चों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न खेल प्रतियोगिता में 9 पुरस्कार प्राप्त किए।

दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में विभिन्न बाधितों से ग्रसित 20 बच्चों ने समग्र शिक्षा दुर्ग के माध्यम से विकासखंड के विशेष शिक्षकों के साथ बिलासपुर में सम्मिलित हुए। जिसमें अस्थि बाधित, दृष्टिबाधित, बौद्धिक निशक्तता एवं श्रवण बाधित बच्चे शामिल थे। विकासखंड धमधा से 10,  पाटन से 6 एवं दुर्ग से 4 बच्चे शामिल हुए। इस प्रकार कुल बच्चों में से 12 बालक एवं 8 बालिका है।

प्राथमिक एवं माध्यमिक स्तर के छात्र-छात्राओं ने खेलकूद, साहित्य और सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लिया। छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के साथ प्रतियोगिता करते हुए अलग-अलग 4 खेलों में प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा 2 खेलों में द्वितीय एवं 3 खेलों में तृतीय स्थान प्राप्त किए। प्रथम स्थान प्राप्त करने वालों में कु. नंदिनी देवांगन (बौद्धिक निशक्तता) फुटबॉल में, कु. वीणा निषाद (श्रवण बाधित) कुर्सी दौड़ में, लक्की देशमुख (श्रवण बाधित) चित्रकला में, एवं कु. वंदना (श्रवण बाधित) लंबी कूद में प्रथम स्थान प्राप्त किए। चित्रकला में वैभव ताम्रकार (श्रवण बाधित) एवं मोनिका देशमुख (श्रवण बाधित) को 100 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। इसी प्रकार करण चंद्राकर, कु. कृतिका साहू एवं अनुज ठाकुर (दृष्टिबाधित) को मटका फोड़ में तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।

जिला दुर्ग के इस सफलता के लिए जिला शिक्षा अधिकारी  अरविंद मिश्रा एवं समग्र शिक्षा दुर्ग से  सुरेंद्र पांडे (जिला मिशन समन्वयक) तथा  आई.के. रामटेके (सहायक जिला परियोजना समन्वयक) द्वारा संबंधित बच्चों एवं पालकों के साथ पूरी टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दिये।

कार्यक्रम में  उत्तम कुमार चंद्रवंशी (थैरेपिस्ट),  घनश्याम सिंह साहू,  इतिदास गुप्ता,  सरोज खोब्रागड़े (बीआरपी)  दुर्गा साहू,  हेमा सेन,  नरेंद्र सहारे (स्पेशल एजुकेटर) एवं अखिल कुमार ठाकुर (अटेंडेंट) का कार्यक्रम में विशेष सहयोग रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button