अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं होली मिलन समारोह में महिलाओं का सम्मान

दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दुर्ग जिला भाजपा कार्यालय में समाज एवं विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। साथ ही होली मिलन समारोह का भी आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य रमशिला साहू, उषा टावरी, चंद्रिका चंद्राकर, भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, महापौर अल्का बाघमार, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री माया बेलचंदन, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष दिव्या कलिहारी, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष ममता साहू, कुम्हारी नगर पालिका अध्यक्ष मीना वर्मा,
उतई नगर पंचायत अध्यक्ष सरस्वती साहू, महिला मोर्चा प्रदेश कार्यालय मंत्री मिनी पांडेय, महिला मोर्चा प्रदेश मीडिया सह प्रभारी आयुषी पांडेय, डॉ. मानसी गुलाटी, हर्षा चंद्राकर, शीतल ठाकुर, महिला मोर्चा जिला महामंत्री गायत्री वर्मा और जय राजपूत प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में अपनी उल्लेखनीय सेवाएं देने वाली महिलाओं का सम्मान किया गया। सम्मानित महिलाओं में प्रमुख रूप से विमल शंकर राव गुर्जर, हेमलता साहू, शीतल करिहार, प्रेमलता मानिकपुरी, और सोनम साहू का नाम शामिल था।
शालिनी राजपूत ने कहा-
महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी लगातार महिलाओं के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं के योगदान को सम्मानित करते हुए|
सोशल मीडिया पर उनका सम्मान किया। इसके तहत, छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में उन मातृशक्तियों का सम्मान किया जा रहा है जिन्होंने समाज और देश के लिए काम किया है। साथ ही, उन्होंने सभी को होली की शुभकामनाएं दी और कहा कि यह उत्सव सभी के जीवन में खुशियों का रंग लाए।
सुरेंद्र कौशिक ने महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया
भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने महिलाओं के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में प्रगति की दिशा में निरंतर काम कर रही हैं। उन्होंने उदाहरण स्वरूप दुर्ग जिले में महिलाओं की ऐतिहासिक जीत का जिक्र किया। साथ ही, प्रधानमंत्री मोदी द्वारा महिलाओं को 33% आरक्षण देने की बात की और भाजपा के द्वारा महिला सशक्तिकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।
महापौर अल्का बाघमार ने महिलाओं को प्रोत्साहित किया
महापौर अल्का बाघमार ने कहा कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में हो, उन्हें अपनी मेहनत और कार्यों का सही सम्मान मिलना चाहिए। उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और समाज में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही, उन्होंने कहा कि बच्चों को शिक्षित करना और महिलाओं की स्थिति को सशक्त बनाना आज की जरूरत है।
दिव्या कलिहारी ने महिला मोर्चा की भूमिका पर प्रकाश डाला
महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष दिव्या कलिहारी ने कहा कि महिलाएं समाज में हर कड़ी को जोड़ने का कार्य करती हैं और भारतीय जनता पार्टी द्वारा महिलाओं के उत्थान के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने सभी महिलाओं से अपील की कि वे अपनी मेहनत से समाज और परिवार का नाम रोशन करती रहें।
इस अवसर पर कई प्रमुख महिलाएं उपस्थित रही, जिनमें नीतू वास्तव, रूपेश्वरी साहू, रेखा यादव, ममता जंघेल, मंजू पांडे, प्रीति खरे, ममता देवांगन, केसर गौर, दीपक देवांगन, आशा यादव, शारदा गुप्ता, मौसमी ताम्रकार, रोशनी साहू, शीतल जांगिड़, झरना वर्मा, शैलेंद्र मांडवी, सरिता वर्मा, श्वेता शर्मा, यामिनी हरमुख, अंजू तिवारी, तनुजा बघेल, और कई अन्य महिला मोर्चा कार्यकर्ता भी मौजूद रहीं।
कार्यक्रम के अंत में सभी महिलाओं को होली की अग्रिम शुभकामनाएं दी गई और उनके द्वारा किए गए कार्यों को सराहा गया।














