ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
कोंडागांव

कोण्डागांव के मिठाई दुकानों के नमूने जांच के लिए भेजे गए रायपुर स्थित प्रयोगशाला

कोण्डागांव | त्यौहारों के दौरान ग्राहकों को गुणवत्तायुक्त मिठाइयां मिले, यह सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा लगातार मिठाई दुकानों की निगरानी की जा रही है।

आमतौर पर त्यौहारों के नजदीक आते ही मिठाई विक्रेताओं द्वारा अधिक से अधिक मिठाई बनाने व विक्रय करने के चक्कर में गुणवत्ताहीन मिठाई का निर्माण किया जाता है।

मिठाई की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए जिले के मिठाई दुकानों का निरंतर निरीक्षण किया जा रहा है और नमूना लेकर राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला रायपुर भेजा जा रहा है।

ज्ञात हो कि कोण्डागांव के लाला होटल से खोवे की बनी हुई मिठाई ग्रीन बर्फी और पेडा, फरसगांव के अन्ना नमकीन से बालूशाही और बेसन तथा केशकाल के मां भगवती बीकानेर स्वीट्स एण्ड नमकीन से खोवा और अंजीर कलाकंद का नमूना लिया गया है।

नमूनों को जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, रायपुर भेजा गया है। जांच में अमानक पाये जाने पर खाद्य कारोबारकर्ता के विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button