ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
दुर्ग

हटरी बाजार में आगजनी से व्यापारियों को भारी नुकसान, सुरक्षा उपायों पर बैठक आयोजित

दुर्ग, –हटरी बाजार में बीती रात हुई भीषण आगजनी में कई दुकानें जलकर राख हो गईं। इस दुखद घटना पर हटरी बाजार व्यापारी संघ ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। संघ के अध्यक्ष श्री पवन बडजात्या ने बताया कि इस घटना से व्यापारियों को भारी नुकसान हुआ है और भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचाव के लिए ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है।

श्री बडजात्या ने बताया कि हटरी बाजार सहित अन्य बाजारों में फायर ब्रिगेड की गाड़ियों का पहुंचना कठिन होता है। इस समस्या को लेकर पूर्व में भी जिला प्रशासन को पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया था कि बंद पड़े कुओं का संधारण कर वहां पंप लगाए जाएं, ताकि आग लगने की स्थिति में तेजी से बचाव कार्य किया जा सके।

आग से बचाव के लिए व्यापारी अपनाएं सुरक्षा उपाय

हटरी बाजार व्यापारी संघ ने सभी दुकानदारों से अनुरोध किया है कि वे अपनी दुकानों में आरसीसीबी (रेजिडुअल करंट सर्किट ब्रेकर) और अर्थिंग लीकेज प्रोटेक्शन सर्किट ब्रेकर का उपयोग करें, ताकि शॉर्ट सर्किट जैसी घटनाओं से बचा जा सके।

इस घटना के मद्देनजर हटरी बाजार व्यापारी संघ की एक आपात बैठक आयोजित की गई, जिसमें सभी व्यापारियों को आग से बचाव और सुरक्षा उपायों के बारे में जानकारी दी गई। बैठक में उपस्थित व्यापारियों को यह सलाह दी गई कि वे नियमित रूप से बिजली के कनेक्शन की जांच करवाएं और सुरक्षित इलेक्ट्रिकल उपकरणों का उपयोग करें।

व्यापारी संघ की प्रशासन से मांग

हटरी बाजार व्यापारी संघ ने जिला प्रशासन से अनुरोध किया है कि—

1. बंद पड़े कुओं को पुनः उपयोगी बनाया जाए और उनमें अग्निशमन पंप लगाए जाएं।

2. बाजारों में फायर ब्रिगेड के सुचारू संचालन हेतु विशेष व्यवस्था की जाए।

3. व्यापारियों को अग्नि सुरक्षा संबंधी प्रशिक्षण दिया जाए, ताकि वे आपात स्थिति में स्वयं भी आग बुझाने में सक्षम हों।

 

इस अवसर पर व्यापारी संघ ने सभी दुकानदारों से सुरक्षा उपायों को अपनाने और प्रशासन से समन्वय स्थापित कर आगजनी से बचाव करने का आह्वान किया। आज की इस बैठक में ज्ञानेश्वर ताम्रकार, भगवान दास, नागेश्वर दास, अजीम कुरैशी, असीम कुरैशी, राजेंद्र ताम्रकार, आशीष पाटनी, अशोक पाटनी, जवाहर जैन, रामू दूगड़, सहित बड़ी संख्या में व्यापारियों ने इस बैठक भाग लिया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button