ब्रेकिंग
उपभोक्ताओं को न्याय दिलाने में उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के कार्य सराहनीय – अरुण साव मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने युवाओं के साथ किया आत्मीय संवाद श्रमिक कल्याण और ऊर्जा के क्षेत्र में विकास को लेकर राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री विष्णु देव स... दुर्ग में दो अलग-अलग घटनाओं में दो युवक की मौत, एक की लाश नदी में मिली, दूसरा तालाब में डूबा न्यायमूर्ति अभय मनोहर स्प्रे, अध्यक्ष सुप्रीम कोर्ट ऑन रोड सेफ्टी के द्वारा आज दिनांक को दुर्ग जिले ... सुशासन तिहार के प्रथम चरण में 109452 आवेदन प्राप्त हुए - मांग के 106421 आवेदन एवं शिकायत के 3031 आव... शिवनाथ नदी पुल के नीचे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस जांच में जुटी गया नगर में युवक ने लगाई फांसी, कारणों की जांच में जुटी पुलिस तेज रफ्तार एसयूवी की टक्कर से आठ लोग घायल, पुलिस ने आरोपी चालक को पकड़ा नागपुर रेलवे स्टेशन पर सीजी सुपरफास्ट न्यूज चैनल के सम्पादक सुरेश गुप्ता की खास बातचीत: कारीगिरी और ...
छत्तीसगढ़

बड़ी खबर: IPS रजनेश सिंह बने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, छत्तीसगढ़ सरकार ने जारी किया आदेश

छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के तेजतर्रार और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी रजनेश सिंह को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) के पद पर पदोन्नति प्रदान की है। उनकी यह पदोन्नति 01 जनवरी 2025 से प्रभावी मानी जाएगी।

गृह (पुलिस) विभाग ने हाल ही में 13 वर्षों की सेवा पूरी करने वाले आठ आईपीएस अधिकारियों को पदोन्नति दी थी, लेकिन तकनीकी त्रुटियों के कारण 2012 बैच के रजनेश सिंह का नाम इस सूची में शामिल नहीं हो पाया था।

18 मार्च 2025 को इस त्रुटि को सुधारते हुए छत्तीसगढ़ शासन ने संशोधित आदेश जारी कर रजनेश सिंह को चयन श्रेणी वेतनमान (लेवल-13) में पदोन्नति प्रदान की है। उनका वेतनमान अब Rs 1,23,100 – Rs 2,15,900 के स्तर पर स्वीकृत किया गया है। यह आदेश गृह (पुलिस) विभाग के सचिव हिम शिखर गुप्ता द्वारा जारी किया गया है।

कॅरियर की शानदार उपलब्धियां: रजनेश सिंह ने वर्ष 1997 में राज्य पुलिस सेवा में उप पुलिस अधीक्षक (DSP) के रूप में अपनी सेवा शुरू की थी और 2012 में भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में शामिल हुए। उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए वर्ष 2017 में उन्हें राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया था।

उन्होंने दुर्ग और छावनी में नगर पुलिस अधीक्षक, रायपुर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, मुख्यमंत्री के सुरक्षा अधिकारी, धमतरी, नारायणपुर और वर्तमान में बिलासपुर के पुलिस अधीक्षक के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं।

नक्सल मोर्चे पर अहम भूमिका: बस्तर में उनकी पदस्थापना के दौरान उन्होंने कई अहम नक्सल विरोधी अभियानों का नेतृत्व किया और इन अभियानों में उनकी भूमिका को विशेष रूप से सराहा गया। इसके अलावा, आतंकवाद विरोधी दस्ते (ATS) में रहते हुए उन्होंने पटना-बोधगया ब्लास्ट के आतंकवादियों की गिरफ्तारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

भ्रष्टाचार के खिलाफ कठोर कार्रवाई: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) में रहते हुए रजनेश सिंह ने कई हाई-प्रोफाइल भ्रष्टाचार के मामलों में प्रभावी कार्रवाई की, जिससे उनकी छवि एक सख्त, निडर और निष्पक्ष अधिकारी के रूप में बनी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button