ब्रेकिंग
राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत कैबिनेट के बड़े निर्णय: नए विधेयकों और योजनाओं को स्वीकृति ईश्वर की अनमोल कृति हैं महिलाएं : अरुण साव पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्... अवैध अफीम खेती प्रकरण से जुड़े व्यक्तियों के अवैध अतिक्रमण पर पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई – बुलडोजर...
दुर्ग

ऑपरेंशन – सुरक्षा’’ अभियान के तहत 04 दिन में 68 शराबी वाहन चालको पर एवं 762 बिना हेलमेट, 12 मॉल वाहक में सवारी ले जाते वाहन चालकों पर कार्यवाही की गई

दुर्ग  | जितेन्द्र शुक्ला, पुलिस अधीक्षक, दुर्ग के द्वारा यातायात पुलिस को दिये गये सख्त निर्देश पर एवं सु ऋचा मिश्रा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) के मार्ग दर्शन तथा  सतांनद विध्यराज, उप पुलिस अधीक्षक,

(यातायात) के नेतृत्व में नशे की हालत में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं, बिना हेलमेट की वजह सें होने वाली मौत, मालवाहक में सवारी ले जाते वाहनों को रोकने हेतु “ऑपरेशन – सुरक्षा” अभियान के तहत 04 दिन में 856 चालको के विरूद्ध कार्यवाही की गई।

यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा इस अभियान के तहत लगातार चौथे दिन भी दुर्ग जिले के ऐसे स्थान जो दुर्घटनाजन्य क्षेत्र में बिना हेलमेट वाहन चालान, मॉल वाहक वाहन में सवारी ले जाते एवं सायं 06.00 बजे से 12.00 बजे तक वाहन चालको को ब्रीथएनेलाईजर मशीन से चेक किया जा रहा हैँ |

जिसमें 68 वाहन चालक शराब का सेवन कर वाहन चलाते पाये गये, 762 बिना हेलमेट, 12 मॉल वाहक में वाहन ले जाते कार्यवाही किया गया साथ ही शराब सेवन कर वाहन चालको का वाहन जप्त कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया|

जिस पर माननीय न्यायालय द्वारा प्रत्येक वाहन चालको से 10,000/- रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया तथा यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा उनके लायसंस निलंबन हेतु परिवहन विभाग को भेजा गया।

अपीलः– यातायात पुलिस दुर्ग जिले के आम नागरिकों से अपील करती है कि वाहन चलाते समय सदैव यातायात नियमों का पालन करे एवं किसी प्रकार का नशा करके वाहन न चलाये, बिना हेलमेट दो पहिया वाहन ना चलाये, मॉल वाहक वाहन में यात्रा ना करें स्वयं तथा दूसरो को सुरक्षित आवागमन करने दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button