ब्रेकिंग
4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत कैबिनेट के बड़े निर्णय: नए विधेयकों और योजनाओं को स्वीकृति ईश्वर की अनमोल कृति हैं महिलाएं : अरुण साव पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्... अवैध अफीम खेती प्रकरण से जुड़े व्यक्तियों के अवैध अतिक्रमण पर पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई – बुलडोजर... महिला दिवस पर महापौर अलका बाघमार ने नर्सिंग स्टाफ का किया सम्मान, हेलमेट भेंट कर दिया सुरक्षा का संद... छात्र समस्याओं पर एनएसयूआई का विरोध, समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी ग्रीष्म ऋतु में पेयजल समस्या निदान हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त जिला सूरजपुर न्यायालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन - नारी शक्ति का हुआ सम्मान
दुर्ग

भिलाई में लूट की वारदात का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग\ दिनांक 18.03.2025 को सुमन साहू, निवासी मरोदा सेक्टर भिलाई ने थाना नेवई में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह आत्मानंद गार्डन से बच्चों के साथ घूमकर वापस घर जा रही थी, तभी एक अज्ञात एक्टिवा चालक ने उसका रास्ता रोककर चाकू दिखाया और सोने की चैन, अंगूठी तथा कान के टॉप्स लूटकर भाग गया। इस सूचना के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और अपराधी की तलाश शुरू की।

जितेन्द्र शुक्ला (पुलिस अधीक्षक, दुर्ग) के निर्देशानुसार, एडीएम  सुखनंदन राठौर, नगर पुलिस अधीक्षक  सत्यप्रकाश तिवारी, उप पुलिस अधीक्षक (क्राइम)  अजय सिंह, और थाना प्रभारी नेवई  राहुल बंसल के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की गहनता से जांच की। इसके अलावा, घटनास्थल के आसपास स्थित दुकानदारों और बाजार के लोगों से पूछताछ की गई, साथ ही जेल से रिहा हुए पूर्व अपराधियों से भी पूछताछ की गई। इस दौरान मुखबिरों की मदद से एक संदेही के बारे में जानकारी मिली, जो संदिग्ध एक्टिवा चला रहा था।

पुलिस टीम ने संदेही अर्पित साहू, निवासी प्रगति नगर रिसाली को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान अर्पित ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि उसे ऑनलाइन सट्टा खेलने की बुरी लत लग गई थी और पैसों की जरूरत पूरी करने के लिए उसने लूट की वारदात को अंजाम दिया।

अर्पित ने बताया कि उसने अपनी एक्टिवा (नंबर- सीजी 07 ए. डब्ल्यू. 3555) का नंबर प्लेट हटा दिया था और चेहरे में स्कार्फ बांधकर चाकू लेकर मरोदा सेक्टर के आत्मानंद पार्क में घूम रही महिलाओं में से एक महिला का पीछा किया। महिला के पास से सोने का चैन, अंगूठी और एक जोड़ी सोने की बाली छीनकर वह भाग गया। अगले दिन उसने लूटी हुई सोने की संपत्ति को रिसाली स्थित गोल्ड कंपनी में गिरवी रखकर 85,334 रुपये प्राप्त किए।

आरोपी के निशानदेही पर पुलिस ने रिसाली से लूटी हुई सोने की संपत्ति, घटना में प्रयुक्त एक्टिवा और चाकू बरामद कर लिया। आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही थाना नेवई द्वारा की जा रही है।

आरोपी का नाम: अर्पित साहू, पिता हदयाराम साहू, उम्र 26 साल, निवासी प्रगति नगर सड़क 08, रिसाली, थाना नेवई, जिला दुर्ग (छत्तीसगढ़)।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button