ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
छत्तीसगढ़

सरपंच की दिनदहाड़े हत्या, पुलिस जांच में जुटी

जशपुर। जिले के डोंगादरहा ग्राम पंचायत से सनसनीखेज मामला सामने आया है। ग्राम की नवनिर्वाचित सरपंच प्रभावती सिदार की दिनदहाड़े धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना तुमला थाना क्षेत्र की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रभावती सिदार अपने घर के आंगन में नहा रही थीं, तभी अज्ञात हमलावरों ने हमला कर उनकी हत्या कर दी। घटना के वक्त घर में कोई अन्य सदस्य मौजूद नहीं था। हमलावर वारदात के बाद फरार हो गए।

घटना के प्रमुख बिंदु:

हत्या के बाद भतीजे ने उन्हें कोतबा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

प्रभावती सिदार के पति पूर्व में सरपंच रह चुके हैं और सरपंच संघ के अध्यक्ष भी थे।

पुलिस ने फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड की मदद से जांच शुरू कर दी है।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने घटना की पुष्टि की है, जबकि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी ने घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button