ब्रेकिंग
राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत कैबिनेट के बड़े निर्णय: नए विधेयकों और योजनाओं को स्वीकृति ईश्वर की अनमोल कृति हैं महिलाएं : अरुण साव पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्... अवैध अफीम खेती प्रकरण से जुड़े व्यक्तियों के अवैध अतिक्रमण पर पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई – बुलडोजर...
रायपुर

प्री बीएड एवं प्री डीएलएड प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन आमंत्रित,अभ्यर्थी 25 अप्रैल तक कर सकते हैं आवेदन

रायपुर|  छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा शैक्षणिक सत्र 2025-26 में प्री बीएड एवं प्री डीएलएड प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन आमंत्रित की गई है। इसके लिए व्यापम द्वारा अभ्यार्थियों से ऑनलाईन आवेदन की तिथि निर्धारित की गई है।

प्री बीएड एवं प्री डीएलएड प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाईन आवेदन की प्रारंभिक तिथि 28 मार्च से शुरू हो गई है। प्री बीएड एवं प्री डीएलएड में इच्छुक अभ्यार्थी 25 अप्रैल 2025 तक शाम 5:00 बजे तक इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए त्रुटि सुधार की तिथि 26 अपै्रल से 28 अप्रैल शाम 5ः00 बजे तक तय किया गया है।

व्यापम द्वारा प्री बीएड एवं प्री डीएलएड प्रवेश परीक्षाओं की संभावित तिथि 22 अप्रैल 2025 निर्धारित किया गया है। परीक्षा प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में आयोजित किया जाएगा। अभ्यर्थी इस संदर्भ में अधिक जानकारी के लिए व्यापम की वेबसाईटhttps://vyapamcg.cgstate.gov.in/पर अवलोकन कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button