ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत
दुर्ग

आयुक्त पहुँचे शिविर,लोगों से मिलकर व्यवस्था की जानकारी ली,अधिकारियों से लोगों को आवेदन लिखने में सहयोग करने के निर्देश दिए

दुर्ग/ नगर पालिक निगम/प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर राज्य में सुशासन तिहार 2025 मनाया जा रहा है।यह शासन की पारदर्शिता, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान को सुनिश्चित करेगा।

आज नगर पालिक निगम के 6 केंद्रों में सुशासन तिहार के दूसरे दिन भी नगर निगम क्षेत्र के लोगों का अच्छा रूझान सामने आया। निगम प्रशासन के मुताबिक नगर निगम द्वारा छह जगहों पर लगाए गए शिविर में किसी ने सड़क सिमेंटीकरण की मांग की,तो किसी ने पट्टे की मांग की,किसने की शिकायत वार्ड 32 में प्रकाश व्यवस्था नहीं होने के कारण आसामाजिक तत्वों के दौरान किसी बड़ी दुर्घटना का भय रहता है।

समाधान पेटी शिविर में दूसरे दिन चंद्रशेखर स्कूल 34,बोरसी जोन 89,आदित्य नगर जोन 37,उरला जोन 18,नगर निगम परिसर 96 और महात्मा गांधी स्कूल 17 कुल 291लोग पहुंचे और मांग और शिकायत संबंधी आवेदन जमा कराया गया। निगम प्रशासन द्वारा आवेदन की एंट्री की जा रही है।शिविर के दौरान केंद्रों में आयुक्त सुमित अग्रवाल पहुँचे।

उन्होंने लोगों से मिलकर व्यवस्था की जानकारी ली और अधिकारियों को लोगों को आवेदन लिखने में भी सहयोग करने की बात कही।इस दौरान शिविर में कार्यपालन अभियंता दिनेश नेताम,कार्यपालन अभियंता वीपी मिश्रा,गंगाधर ठाकरे,सोमलता साहू,शिवेंद्र साहू सहित पूर्व पार्षद ज्ञानदास बंजारे मौजूद रहें।

उन्होंने कहा कि शिविर और आवेदन लेने का मकसद लोगों की समस्याओं और शिकायतों का निराकरण करना है। ऐसे में ज्यादा से ज्यादा लोगों को पहुंचकर आवेदन करना चाहिए। निरीक्षण के दौरान

आयुक्त सुमित अग्रवाल ने कहा सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक समाधान पेटी के माध्यम से लिए जाएगें।निगम क्षेत्र के 6 केंद्र  में रखे समाधान पेटी में अपनी शिकायत या समस्या दर्ज कर सकते हैं। जिन लोगों को आवेदन लिखने में किसी प्रकार की दिक्कत हो तो,वे आवेदन लिखने के लिए वहां उपस्थित सहायकों की सहायता ले सकते है। साथ ही आवेदक पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button