ब्रेकिंग
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने ली तीन नये कानूनों का प्रभावी क्रियान्वयन हेतु अभियोजन अधिकारियों, विशेष लोक... सार्वजनिक मार्ग पर अव्यवस्थित वाहनों के विरूद्ध चलाया गया विशेष अभियान आरोपियों की चाल पर लगाम: दो बार के बाद पेशी टालने पर होगी कानूनी आपत्ति दुर्ग में नए SSP विजय अग्रवाल का एक्शन मोड — लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई, कई थानेदारों के तबादले छत्तीसगढ़ कैबिनेट का बड़ा फैसला — 2621 बर्खास्त सहायक शिक्षकों को मिला पुनर्नियुक्ति का तोहफा भूखंड वही, निर्माण दोगुना – छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक क्रांति ! - प्रकाश सांखला लोक कर्म प्रभारी ने ली समिति के सदस्यों व अधिकारियों के साथ निगम में विकास कार्यों को लेकर बैठक शहर के प्रथम नागरिक मेयर ने इंदिरा मार्केट से श्री शिवम मॉल तक टयूबलर नए पोल में लगी लाइट का किया शु... लोक कर्म प्रभारी ने ली समिति के सदस्यों व अधिकारियों के साथ निगम में विकास कार्यों को लेकर बैठक बर्खास्त बीएड सहायक शिक्षकों के समायोजन पर छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने जताया मुख्यमंत्री का आभार
दुर्ग

एसपी विजय अग्रवाल ने संभाला कार्यभार, अपराध नियंत्रण और बेसिक पुलिसिंग को मजबूत करने दिए निर्देश

दुर्ग। दुर्ग जिले में नए पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने कार्यभार संभालते ही पुलिस महकमे को अपराध नियंत्रण और बेसिक पुलिसिंग पर ध्यान केंद्रित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अपराधों की रोकथाम और निराकरण के लिए सभी स्तरों पर तेजी और तत्परता से कार्य किया जाए।

यह दुर्ग एसपी के रूप में विजय अग्रवाल का पांचवां कार्यकाल है। इससे पूर्व वे बलौदा बाजार में पुलिस अधीक्षक के पद पर पदस्थ थे। उल्लेखनीय है कि एसपी अग्रवाल इससे पहले दुर्ग जिले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (क्राइम) और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) के रूप में भी सेवाएं दे चुके हैं, जिससे जिले की भौगोलिक और सामाजिक परिस्थितियों की उन्हें अच्छी समझ है।

कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर जिले के कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी उपस्थित रहे। इनमें शामिल रहे:

  • अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, भिलाई-दुर्ग शहर: सुखनंदन राठौर
  • अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, IUCAW: पद्मश्री तंवर
  • नगर पुलिस अधीक्षक, दुर्ग: चिराग जैन
  • नगर पुलिस अधीक्षक, छावनी: हरीश पाटिल
  • नगर पुलिस अधीक्षक, भिलाई नगर: सत्य प्रकाश तिवारी
  • उप पुलिस अधीक्षक, हेम प्रकाश नायक
  • उप पुलिस अधीक्षक (क्राइम): अजय सिंह
  • उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय): अलेक्जेंडर किरो
  • उप पुलिस अधीक्षक (लाइन): चंद्रप्रकाश तिवारी
  • प्रशिक्षु आईपीएस: राहुल बंसल

एसपी विजय अग्रवाल ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे जन सुरक्षा, शांति व्यवस्था, और साइबर अपराध की रोकथाम पर विशेष फोकस रखें। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस को जनता के साथ संवेदनशीलता और पारदर्शिता के साथ व्यवहार करना होगा, जिससे लोगों का भरोसा और सहयोग बना रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button