ब्रेकिंग
4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत कैबिनेट के बड़े निर्णय: नए विधेयकों और योजनाओं को स्वीकृति ईश्वर की अनमोल कृति हैं महिलाएं : अरुण साव पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्... अवैध अफीम खेती प्रकरण से जुड़े व्यक्तियों के अवैध अतिक्रमण पर पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई – बुलडोजर... महिला दिवस पर महापौर अलका बाघमार ने नर्सिंग स्टाफ का किया सम्मान, हेलमेट भेंट कर दिया सुरक्षा का संद... छात्र समस्याओं पर एनएसयूआई का विरोध, समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी ग्रीष्म ऋतु में पेयजल समस्या निदान हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त जिला सूरजपुर न्यायालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन - नारी शक्ति का हुआ सम्मान
दुर्ग

शादी में गए परिवार के सूने घर में चोरी, सोने-चांदी के जेवर और नकदी पर हाथ साफ

दुर्ग। शादी कार्यक्रम में परिवार सहित शामिल होना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया, जब उसके सूने मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने जेवर और नकदी चोरी कर ली। मामला गिरधारी नगर स्थित वार्ड क्रमांक 9 का है, जहां चोरी की यह घटना घटी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी महावीर गोड़, जो शिक्षा विभाग में कार्यरत हैं, अपने परिवार के साथ 20 अप्रैल की सुबह ग्राम तरंपोगी (जिला रायपुर) एक शादी कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। घर में ताला बंद कर वे निकल गए थे।

21 अप्रैल की सुबह जब वे लौटे, तो देखा कि घर का सामने का दरवाजा तो सुरक्षित था, लेकिन पीछे का दरवाजा टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो घर का सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी का लॉक टूटा हुआ था।

चोर ले उड़े ये सामान:

  • एक सोने की अंगूठी
  • एक जोड़ी सोने के टॉप्स
  • तीन जोड़ी चांदी की पायल
  • एक नग चांदी का सिक्का
  • नकद राशि

महावीर गोड़ की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 457, 380 के तहत अपराध दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।

पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ-साथ संदिग्धों की तलाश में जुटी है। वहीं, पुलिस ने लोगों से अपील की है कि शादी जैसे आयोजनों में घर को खाली छोड़ते समय पड़ोसियों को सूचित करें और सुरक्षा उपायों का पालन करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button