ब्रेकिंग
दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय मछली के दाम बढ़ाने की मांग, मछुआ सोसायटी विकास परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग अनुकंपा नियुक्ति वाले उच्च शिक्षित कर्मचारियों को कौशल परीक्षा से मिले छूट और कंप्यूटर/तकनीकी डिग्रि... -शहर के विभिन्न उद्यानों का 41.37 लाख रुपये से होगा संधारण एवं सौंदर्यीकरण, महापौर अलका बाघमार ने कि...
दुर्ग

एसपी विजय अग्रवाल ने संभाला कार्यभार, अपराध नियंत्रण और बेसिक पुलिसिंग को मजबूत करने दिए निर्देश

दुर्ग। दुर्ग जिले में नए पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने कार्यभार संभालते ही पुलिस महकमे को अपराध नियंत्रण और बेसिक पुलिसिंग पर ध्यान केंद्रित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अपराधों की रोकथाम और निराकरण के लिए सभी स्तरों पर तेजी और तत्परता से कार्य किया जाए।

यह दुर्ग एसपी के रूप में विजय अग्रवाल का पांचवां कार्यकाल है। इससे पूर्व वे बलौदा बाजार में पुलिस अधीक्षक के पद पर पदस्थ थे। उल्लेखनीय है कि एसपी अग्रवाल इससे पहले दुर्ग जिले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (क्राइम) और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) के रूप में भी सेवाएं दे चुके हैं, जिससे जिले की भौगोलिक और सामाजिक परिस्थितियों की उन्हें अच्छी समझ है।

कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर जिले के कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी उपस्थित रहे। इनमें शामिल रहे:

  • अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, भिलाई-दुर्ग शहर: सुखनंदन राठौर
  • अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, IUCAW: पद्मश्री तंवर
  • नगर पुलिस अधीक्षक, दुर्ग: चिराग जैन
  • नगर पुलिस अधीक्षक, छावनी: हरीश पाटिल
  • नगर पुलिस अधीक्षक, भिलाई नगर: सत्य प्रकाश तिवारी
  • उप पुलिस अधीक्षक, हेम प्रकाश नायक
  • उप पुलिस अधीक्षक (क्राइम): अजय सिंह
  • उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय): अलेक्जेंडर किरो
  • उप पुलिस अधीक्षक (लाइन): चंद्रप्रकाश तिवारी
  • प्रशिक्षु आईपीएस: राहुल बंसल

एसपी विजय अग्रवाल ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे जन सुरक्षा, शांति व्यवस्था, और साइबर अपराध की रोकथाम पर विशेष फोकस रखें। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस को जनता के साथ संवेदनशीलता और पारदर्शिता के साथ व्यवहार करना होगा, जिससे लोगों का भरोसा और सहयोग बना रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button