ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत
दुर्ग

नवपदस्थ एसपी विजय अग्रवाल का मीडिया से परिचय, नशे के खिलाफ की सख्त कार्रवाई की घोषणा

दुर्ग/भिलाई: नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने सोमवार को दुर्ग-भिलाई में पत्रकारों और मीडिया कर्मियों से सीधी बातचीत करते हुए अपने प्राथमिकता वाले विषयों पर चर्चा की। इस दौरान अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिती के सचिव और सीजी सुपरफास्ट न्यूज़ चैनल के सम्पादक सुरेश गुप्ता ने उनसे दुर्ग-भिलाई क्षेत्र में बढ़ते नशे के खतरे पर सवाल किया – ” सूखे नशे के खिलाफ आपकी क्या तैयारी है?”

इस पर जवाब देते हुए एसपी विजय अग्रवाल ने कहा,
” सूखे नशे के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी। ड्रग्स तस्करी में लिप्त व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। जुआ- सट्टा गांजा बिक्री पर भी कार्यवाही करने, सख्त कदम उठाने की बात कही गई , स्कूल, कॉलेज और युवाओं को इस दलदल से बचाना हमारी प्राथमिकता है।”

उन्होंने यह भी बताया कि सूखे नशे के नेटवर्क को तोड़ने के लिए विशेष टास्क फोर्स का गठन किया जा रहा है। क्षेत्र के हॉटस्पॉट चिन्हित कर लगातार छापेमारी की जाएगी। पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाई जाएगी और स्थानीय नागरिकों व सामाजिक संगठनों की मदद से जनजागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा।

एसपी अग्रवाल ने कहा कि मीडिया समाज का आईना है और पुलिस की पारदर्शिता और जवाबदेही के लिए पत्रकारों की भूमिका अहम है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि हर मुद्दे पर संवाद के लिए वे हमेशा उपलब्ध रहेंगे।

बैठक में जिले के वरिष्ठ पत्रकार, न्यूज़ चैनलों के प्रतिनिधि और पुलिस विभाग के अधिकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर,अभिषेक झा मौजूद रहे। माहौल सौहार्द्रपूर्ण रहा और सभी ने नशामुक्त समाज की दिशा में मिलकर काम करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button