ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
बिलासपुर

रिश्वतखोरी का शर्मनाक मामला: लापता बेटी की तलाश में भटक रही महिला से ASI ने ली 20 हजार की रिश्वत

बिलासपुर | छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक ASI ने 20 हजार रुपए की रिश्वत ली है। एक महिला की नाबालिग बेटी पिछले 4 महीनों से लापता है। वह थाने के चक्कर काट रही थी लेकिन जांच में पता चला कि उसकी बेटी राजस्थान में है जिसे खोजकर लाने के एवज में ASI हेमंत पाटले ने पैसे की डिमांड की।

चार महीने से थाने के चक्कर काट रही महिला

दरअसल, कोटा क्षेत्र में रहने वाली महिला की 16 वर्षीय नाबालिग बेटी पिछले चार महीने से लापता है। महिला ने बेटी की तलाश की, पर वह नहीं मिली। जिसके बाद उसने थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिस पर पुलिस अपहरण का केस दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है। बताया जा रहा है कि पुलिस की जांच में पता चला कि नाबालिग लड़की राजस्थान में है।

राजस्थान जाने ASI ने पैसों की डिमांड की

इस दौरान महिला अपनी बेटी को खोजकर लाने के लिए बोली, तब ASI हेमंत पाटले ने कहा कि राजस्थान जाने के लिए खर्च लगेगा। उतना दूर जाकर उसे ढूंढना पड़ेगा। मैं अकेले नहीं जाऊंगा, मेरे साथ तीन और पुलिसकर्मी जाएंगे। वहां रहने खाने के लिए वह पैसों की डिमांड कर रहा है।

20 हजार रुपए की रिश्वत दी

ASI के पैसों के डिमांड करने के बाद महिला ने 20 हजार की रिश्वत दी। हालांकि, वीडियो में महिला पैसे देते हुए नहीं दिख रही है। वीडियो में महिला अपने बेटे से कह रही है कि पैसे देते हुए वीडियो बनाया है या नहीं। जिस पर उसका बेटा कह रहा है कि पैसे देते समय पुलिस वाले ने उसे भगा दिया था, जिसके चलते वो वीडियो नहीं बना पाया

वीडियो में पैसे के लेनदेन की बात

वायरल वीडियो में ASI हेमंत पाटले महिला से पैसों की डिमांड कर रहा है। वहीं, दूसरे वीडियो में वह महिला को अकेली बुलाकर कमरे तरफ लेकर जा रहा है। इस दौरान उसने महिला के बेटे को वहां से भगा दिया।

दरअसल, ASI महिला से अकेले में पैसे लेना चाह रहा था, जिसके चलते उसने बेटे को भी पास नहीं आने दिया। अब ASI के रिश्वत लेने का यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

SSP ने ASI को किया सस्पेंड

वायरल वीडियो को SSP रजनेश सिंह ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने महिला से पैसे लेने वाले ASI हेमंत पाटले को सस्पेंड कर दिया है। SSP सिंह ने कहा कि पदीय कर्तव्यों का निष्ठा एवं ईमानदारी पूर्वक निर्वहन न कर ASI ने पुलिस रेग्युलेशन की सेवा शर्तों का उल्लंघन किया है। जिसके चलते यह कार्रवाई करते हुए उसे पुलिस लाइन भेज दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button