ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
दुर्ग

मेयर ने दी चेतावनी -साफ सफाई बेहतर बनाये, अवैध कब्जे खुद हटाएं नहीं तो होगी निगम की कार्रवाही

दुर्ग | नगर निगम दुर्ग के 60 वाडों में 1 मई से 8 जून जून तक तक महापौर महा-सफाई अभियान की शुरूआत की गई है। इसके दूसरे दिन महापौर अल्का बाघमार ने सभापति श्याम शर्मा, आयुक्त सुमित अग्रवाल और प्रभारी नीलेश अग्रवाल,नरेंद्र बंजारे,ज्ञानेश्वर ताम्रकर,पार्षद सरिता विनोद चन्द्राकर उपायुक्त मोहेंद्र साहू,स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र,उपअभियंता विनोद मांझी,

उपअभियंता उमायन्ति ठाकुर व अधिकारियों के साथ शुक्रवार को शहर के वार्ड 40 केलाबाड़ी चौक नाला व 39 इंदिरा नगर, नाला सहित मोहल्ले/गलियों में घूमकर विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया और विभिन्न नाला-नालियों पर से अतिक्रमणों को हटाकर बेहतर ढंग से साफ-सफाई कराने और नाला-नालियों का बहाव व्यवस्थित करने के निर्देश दिए।

महापौर ने केलाबाड़ी के भीतर नाला की साफ-सफाई व्यवस्था संतोषजनक न पाए जाने पर स्वास्थ्य अमले को बहुत नाराजगी जाहिर की। महापौर ने कहा कि सड़क किनारे और नालियों के ऊपर अवैध निर्माण अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए।इस अवसर पर नागरिकगण भी मौजूद थे।महापौर अलका बाघमार द्वारा क्षेत्रों में साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया

और केलाबाड़ी व इंदिरा नगर के स्थानीय नागरिकों से चर्चा भी की।साथ ही साथ इंदिरा कॉलोनी वार्ड 40 में महापौर ने दिए गए निर्देश में तत्काल बड़े चैन माउंटेन को लगाकर नाला सफाई भी कार्य जारी है।साथ ही साथ निरीक्षण के दौरान लेबर कोर्ट के बाजू पेड़ से टकराते हुए बिजली तार को तत्काल प्रभाव से बंद करवा कर पेड़ को साफ कर वापस बिजली तार को सही किया गया एवं किसी भी प्रकार की अपनी घटना से बचाया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button