ब्रेकिंग
राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत कैबिनेट के बड़े निर्णय: नए विधेयकों और योजनाओं को स्वीकृति ईश्वर की अनमोल कृति हैं महिलाएं : अरुण साव पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्... अवैध अफीम खेती प्रकरण से जुड़े व्यक्तियों के अवैध अतिक्रमण पर पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई – बुलडोजर...
दुर्ग

छत्तीसगढ़ में महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम, ‘महतारी वंदन योजना’ की 15वीं किस्त जारी

दुर्ग |  छत्तीसगढ़ में महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से चलाई जा रही ‘महतारी वंदन योजना’ की 15वीं किस्त प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा जारी कर दी गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में महिलाओं के बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के ज़रिए ₹1,000 प्रति लाभार्थी की राशि हस्तांतरित की गई।

इस मौके पर विधायक गजेन्द्र यादव ने कहा, “मोदी की गारंटी और विष्णुदेव साय के सुशासन से जनता की गारंटी पूरी हो रही है। महतारी वंदन योजना से लाभान्वित महिलाओं की खुशी ही हमारा सबसे बड़ा संतोष है।”

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने सदैव महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण को प्राथमिकता दी है — जन धन खाते, उज्ज्वला योजना, महिला के नाम राशन कार्ड और अब महतारी वंदन योजना जैसी पहलें इसकी मिसाल हैं।

योजना की 15वीं किस्त महिलाओं के खातों में DBT के माध्यम से भेजी गई।

प्रत्येक लाभार्थी महिला को ₹1,000 की मासिक सहायता राशि प्राप्त हुई।

भाजपा सरकार का दावा — “छोटे-छोटे खर्चों के लिए अब महिलाओं को पैसे के लिए किसी पर निर्भर नहीं रहना पड़ता।”

किसानों के लिए भी सरकार ने ₹3100 प्रति क्विंटल में धान खरीदी कर उनकी आय को सम्मानजनक बनाया।

महत्वपूर्ण प्रतिक्रिया:
विधायक गजेन्द्र यादव ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और राज्य सरकार के सभी मंत्रीगण को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह योजना केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि महिलाओं को सम्मान और आत्मविश्वास देने का माध्यम बन चुकी है।

प्रदेशभर में लाभ:
बीते वर्ष से शुरू हुई इस योजना के तहत अब तक 15 किश्तों का वितरण किया जा चुका है। यह योजना उन महिलाओं के लिए है जो पात्र हितग्राही हैं और राज्य के विभिन्न जिलों में पंजीकृत हैं।

भाजपा सरकार ने आश्वासन दिया है कि प्रदेश के समग्र विकास के लिए महिला सशक्तिकरण, किसान कल्याण और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को और भी मजबूती से आगे बढ़ाया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button