ब्रेकिंग
प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत कैबिनेट के बड़े निर्णय: नए विधेयकों और योजनाओं को स्वीकृति ईश्वर की अनमोल कृति हैं महिलाएं : अरुण साव पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्...
रायपुर

भीषण गर्मी में रेल यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें, 5 मई को कई ट्रेनें रद्द, कई घंटों की देरी से चल रही ट्रेनें

रायपुर | गर्मी के मौसम में रेल यात्रियों की परेशानी और बढ़ गई है। रेलवे प्रशासन ने एक बार फिर कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है, वहीं कई ट्रेनें 2 से 10 घंटे तक की देरी से चल रही हैं। इससे यात्रियों को स्टेशन पर लंबा इंतजार करना पड़ रहा है और यात्रा योजनाओं में बाधा आ रही है।

आज कुल 12 से अधिक ट्रेनें प्रभावित रही हैं। समरसता एक्सप्रेस सहित आधा दर्जन से ज्यादा ट्रेनें घंटों की देरी से रायपुर स्टेशन पहुंच रही हैं, जिससे प्लेटफॉर्म पर भारी भीड़ और अव्यवस्था देखी जा रही है।

5 मई को रायपुर से रवाना होने वाली जिन प्रमुख ट्रेनों को रद्द किया गया है, उनमें शामिल हैं:

  • रायगढ़–हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस
  • गोंदिया–रायगढ़–गोंदिया एक्सप्रेस
  • बिलासपुर–नागपुर–बिलासपुर वंदे भारत एक्सप्रेस
  • बिलासपुर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस
  • चेन्नई–बिलासपुर एक्सप्रेस
  • जसीडीह–वास्को डि गामा एक्सप्रेस
  • सूरत–मालदा टाउन एक्सप्रेस

रेलवे विभाग के अनुसार, ट्रेनों की रद्दीकरण और विलंब का मुख्य कारण गर्मी में ट्रैक मेंटेनेंस और ऑपरेशनल चुनौतियाँ हैं। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा से पहले संबंधित ट्रेन की स्थिति की जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन से अवश्य प्राप्त कर लें।

रेलवे स्टेशन पर सूचना प्रणाली के माध्यम से यात्रियों को समय-समय पर अपडेट देने का प्रयास किया जा रहा है, फिर भी कई यात्रियों ने समय पर सूचना न मिलने की शिकायतें की हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button